अपडेटेड 14 July 2025 at 21:29 IST
Metal Utensils: इस धातु के बर्तन में भूलकर भी न बनाएं खाना? शरीर के लिए होता है जहर समान
सेहतमंद रहने के लिए आपको सभी चीजों को ध्यानपूर्वक ही चुनना चाहिए और फिर ही उसे खरीदकर इस्तेमाल करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

आजकल किचन में तरह-तरह के बर्तनों का इस्तेमाल होता है, जिसमें स्टील, एल्यूमिनियम, तांबा, लोहे, नॉन-स्टिक और भी कई धातु शामिल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ धातुएं ऐसी होती हैं जिनमें खाना बनाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है?
खासतौर पर एल्युमिनियम एक ऐसी धातु है जिसमें बार-बार खाना पकाना शरीर के लिए जहर की तरह काम कर सकता है। चलिए जानते हैं कि क्यों एल्युमिनियम के बर्तनों से दूरी बनाना ही समझदारी है:
क्यों खतरनाक है एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना बनाना?
खाने में घुल जाता है एल्युमिनियम
जब हम एल्युमिनियम के बर्तनों में एसिडिक चीजें जैसे टमाटर, नींबू, दही आदि, पकाते हैं, तो एल्युमिनियम की थोड़ी मात्रा घुलकर खाने में मिल जाती है। इसे रोजाना खाने से शरीर में धीरे-धीरे जहरीले तत्व जमा होने लगते हैं।
दिमाग पर असर डाल सकता है
रिसर्च के मुताबिक ज्यादा एल्युमिनियम शरीर में जाने से दिमाग पर असर पड़ सकता है और इससे याददाश्त कमजोर होने या अल्ज़ाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
Advertisement
पाचन तंत्र को नुकसान
एल्युमिनियम पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
हड्डियों पर असर
अधिक एल्युमिनियम हड्डियों से कैल्शियम छीन सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
Advertisement
किन बर्तनों में खाना बनाना है सुरक्षित?
- कांसा - कांसा का बर्तन खाने को पचने में मदद करता है।
- पीतल - यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है, लेकिन अंदर टिन की परत वाले बर्तन ही खाना बनाने के लिए सही होते हैं।
- लोहे - खून की कमी वालों के लिए यह बर्तन फायदेमंद होते हैं।
- स्टेनलेस स्टील - रोजाना इस्तेमाल के लिए सुरक्षित स्टेनलेस स्टील ऑप्शन हो सकता है।
- मिट्टी के बर्तन - यह नेचुरल होते हैं और शरीर के लिए बहुत लाभदायक साबित होते हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 14 July 2025 at 21:29 IST