अपडेटेड 6 August 2024 at 20:44 IST

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का व्रत कैसे खोलते हैं? जानें व्रत में क्या खाना चाहिए...

How do you break teej fasting: आप तीज का व्रत कुछ चीजों को खाकर खोल सकते हैं। जानते हैं इन चीजों के बारे में...

Hariyali teej fast rules in hindi
Hariyali teej fast rules in hindi | Image: FREEPIK

Teej Fast 2024: हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद ही जरूरी और महत्वपूर्ण होता है। इस साल यह त्योहार 7 अगस्त दिन बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा कर महिलाएं उन्हें प्रसन्न करती हैं और पत्नी पति की लंबी उम्र के लिए कामना भी करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस त्यौहार को मनाने के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। यदि आपने भी तीज का व्रत रखा है तो ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि क्या खाकर तीज का व्रत खोलें। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप क्या खाकर तीज का व्रत खोल सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

हरियाली तीज के व्रत में क्या खाना चाहिए?

  • तीज के व्रत को खोलने के लिए आप अपनी डाइट में दही को जरूर जोड़ें। दही न केवल शरीर की कमजोरी को दूर कर सकता है बल्कि दही के सेवन से थकान भी दूर होती है।
  • यदि आप तीज का व्रत खोल रही हैं तो ऐसे में कुछ जरूरी फल हैं जैसे- पपीता, सेब, अनार, अमरुद या केले आदि को जरूर जोड़ें। यह फल आपके शरीर से थकान को दूर करने में उपयोगी हैं। 
  • तीज के व्रत के दौरान आप नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं। इससे अलग नींबू पानी, मौसमी का जूस, अनार का जूस आदि का सेवन भी है डाइट में जोड़ सकते हैं। 
  • यदि आप जरूरी ड्राई फ्रूट्स को जोड़ना चाहते हैं तो ऐसे में काजू, किशमिश, अखरोट, बादाम आदि को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। 
  • अगर आपका कुछ मीठा खाने का मन है तो आप तीज के व्रत में लौकी का हलवा या दूध में मखाने उबालकर भी खा सकती हैं। ऐसा करने से सेहत को फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Stomach Bloating:पेट फूलना कौन सी बीमारी का है लक्षण? समय पर करवाएं जांच

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 20:42 IST