अपडेटेड 8 February 2026 at 20:38 IST

Brownie With Hot Chocolate Recipe: 'चॉकलेट डे' पर पार्टनर के लिए घर पर बनाएं ब्राउनी के साथ हॉट चॉकलेट, बनाना भी है बेहद आसान

Happy Chocolate Day 2026: इस चॉकलेट डे अपने पार्टनर को सिर्फ गिफ्ट नहीं, बल्कि अपने हाथों से बना प्यार भरा स्वाद भी दें। ब्राउनी और हॉट चॉकलेट का यह कॉम्बिनेशन आपके खास पल को और भी यादगार बना देगा।

happy chocolate day 2026 how to make brownie with hot chocolate recipe at home
ब्राउनी के साथ हॉट चॉकलेट रेसिपी | Image: Freepik

चॉकलेट डे प्यार जताने का सबसे मीठा मौका होता है। इस दिन अगर आप अपने पार्टनर के लिए अपने हाथों से कुछ खास बना दें, तो खुशी दोगुनी हो जाती है। बाजार से मिठाई या चॉकलेट लाने की बजाय इस बार घर पर ही टेस्टी ब्राउनी और क्रीमी हॉट चॉकलेट बनाएं। यकीन मानिए, इसका स्वाद और आपका प्यार दोनों दिल जीत लेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बेहद आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो चलिए जानते हैं ब्राउनी और हॉट चॉकलेट बनाने की आसान रेसिपी।

चॉकलेटी ब्राउनी बनाने की आसान रेसिपी

Uploaded image

सामग्री:

  • 1 कप मैदा 
  • 3 टेबलस्पून कोको पाउडर 
  • ¾ कप पिसी चीनी 
  • ½ कप मक्खन
  • 100 ग्राम डार्क चॉकलेट 
  • ½ कप दूध
  • ½ टीस्पून बेकिंग पाउडर 
  • ½ टीस्पून वनीला एसेंस 
  • एक चुटकी नमक

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक बाउल में मक्खन और डार्क चॉकलेट को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में पिघला लें। इसे हल्का ठंडा होने दें। अब इसमें पिसी चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद दूध और वनीला एसेंस डालकर फेंट लें।
  • दूसरे बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक छान लें। अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में मिलाएं और स्मूद बैटर तैयार करें।
  • एक बेकिंग ट्रे में हल्का सा मक्खन लगाकर बैटर डालें। पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री पर 20–25 मिनट तक बेक करें। टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकल आए तो ब्राउनी तैयार है। ठंडा होने पर मनचाहे शेप में काट लें।

क्रीमी हॉट चॉकलेट बनाने की आसान रेसिपी

Uploaded image

सामग्री:

Advertisement
  • 1 कप दूध 
  • 50 ग्राम डार्क चॉकलेट 
  • 1 टीस्पून कोको पाउडर 
  • स्वादानुसार चीनी 
  • ½ टीस्पून कॉर्नफ्लोर  
  • 2-3 बूंद वनीला एसेंस

बनाने की विधि:

  • एक पैन में दूध गरम करें। जब दूध हल्का गरम हो जाए, तो उसमें कटी हुई डार्क चॉकलेट डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें, जब तक चॉकलेट पूरी तरह घुल न जाए।
  • अब कोको पाउडर, चीनी और थोड़ा सा पानी मिलाकर घुला हुआ कॉर्नफ्लोर डालें। इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। आखिर में वनीला एसेंस डालकर गैस बंद कर दें।
  • गर्मागर्म हॉट चॉकलेट को मग में डालें और उसके साथ ताजी बनी चॉकलेटी ब्राउनी सर्व करें। चाहें तो ऊपर से चॉकलेट सिरप, चॉकलेट चिप्स या आइसक्रीम डालकर इसे और खास बना सकते हैं।
Uploaded image

अन्य खास टिप्स

Advertisement
  • ज्यादा फज वाली ब्राउनी के लिए बेकिंग टाइम थोड़ा कम रखें।
  • हॉट चॉकलेट को और क्रीमी बनाने के लिए थोड़ा सा फ्रेश क्रीम मिला सकते हैं।
  • ऊपर से व्हीप्ड क्रीम डालकर इसे कैफे जैसा लुक दें।

यह जरूर पढ़ें:  Kathal Bhurji Recipe: घर पर बनाएं कटहल की चटपटी मसालेदार भुर्जी, नोट कर लें आसान रेसिपी
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 20:38 IST