अपडेटेड 6 December 2024 at 17:07 IST
Hair Care Tips: अब दोमुंहे बालों से मिलेगा छुटकारा, बस अपनाएं ये टिप्स
How do you fix split ends naturally: यदि आप दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो यहां दिए गए तरीके आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How do you fix split ends naturally: आज के समय में ज्यादातर लोग दोमुंहे बालों की समस्या का सामना कर रहे हैं। जब यह समस्या होती है तो इसके कारण न केवल बाल झड़ने लगते हैं बल्कि इसके कारण बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में यदि आप अपने दोमुंहे बालों को प्राकृतिक तरीके से दूर करना चाहते हैं तो यहां दिए गए तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दोमुंहे बालों की समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...
दोमुंहे बालों को कैसे दूर करें?
- दोमुंहे बालों को दूर करना चाहते हैं तो नारियल का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में बता दें कि आप नारियल से तेल को जड़ों में लगाएं और अच्छी तरीके से मसाज करें। उसके बाद अगले दिन अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से समस्या से राहत मिल सकती है। इससे अलग आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बता दें कि बादाम के तेल से भी दोमुंहे बालों की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप हफ्ते में 2 से 3 बार बादाम के तेल से अपने सर की मसाज करें। इसके अलावा आप बादाम के तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। उसके बाद प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। बालों में केवल विटामिन ई भी लगाया जाए तो इससे भी बालों को अच्छा और सुंदर बनाया जा सकता है।
- दो मुंहे बालों की समस्या को दूर करने में दूध भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में बता दें दूध में प्रोटीन पाया जाता है जो बालों के लिए जरूरी होता है। ऐसे में आप बालों में दूध का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 December 2024 at 17:07 IST