अपडेटेड 3 December 2024 at 13:56 IST
शरीर में दिखें ये 5 संकेत तो समझ जाएं हो गई है डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की समस्या
जब किसी व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है तो इस कारण कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Dehydration ke lakshan in hindi: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। बता दें कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम उन्हें कम प्यास लगती है। ऐसे में वह कम पानी पीते हैं, जिसके कारण उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या के चलते लोगों को कई लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डिहाइड्रेशन होने पर कौन से लक्षण () नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
डिहाइड्रेशन की समस्या के लक्षण
- बता दें कि डिहाइड्रेशन होने पर व्यक्ति को सिर में दर्द या सर भारी-भारी सा महसूस हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को ज्यादा पानी पीने की जरूरत है। वरना यह समस्या माइग्रेन के दर्द में भी बदल सकती है।
- जब किसी व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है तो बॉडी का तापमान एकदम से बढ़ने लगता है।
- जब किसी व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है तो पेशाब के रंग में भी फर्क आने लगता है। इस दौरान रंग गाढ़ा या पीला नजर आता है। इसके अलावा पेशाब कम हो सकता है साथ ही पेशाब करने पर जलन भी महसूस हो सकती है। ऐसे में यह लक्षण देखने पर तरल पदार्थ को अपने डाइट में जोड़ें।
- बता दें कि डिहाइड्रेशन के कारण मुंह से बदबू आना भी शुरू हो जाती है। ऐसा तब होता है जब मुंह में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में वह बैक्टीरिया दुर्गंध छोड़ने लगते हैं।
- जब त्वचा रूखी होने लगे या ड्राई नजर आए या आपके होंठ फटने लगें तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में नमी की कमी हो गई है। ऐसे में आपको पानी का इंटेक बढ़ा देना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 December 2024 at 13:56 IST