अपडेटेड 19 July 2024 at 17:41 IST
Guru Purnima 2024: गुरु की महिमा न्यारी है...! पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को सुनाएं ये 11 शायरियां
Guru Purnima 2024 in hindi: गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर आप अपने गुरुओं को शायरियां सुना सकते हैं और उनका धन्यवाद कर सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Guru Purnima 2024 in hindi: सनातन धर्म में गुरु का स्थान सर्वोपरि माना गया है। गुरु न केवल ज्ञान देते हैं बल्कि हमें जीवन जीने का सही मार्ग भी दिखाते हैं। गुरु जीवन में ना हो तो इंसान भटक सकता है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का धन्यवाद करना तो बनता है। यदि आप गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर अपने गुरुओं को धन्यवाद करना चाहते हैं तो आप शायरी के रूप में अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप गुरु को कौन सी शायरियां सुना सकते हैं और उनका धन्यवाद कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
गुरुओं को सुनाएं ये 11 शायरियां
माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके.
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2024
Advertisement
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय.
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय..
गुरु पूर्णिमा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु को पारस जानिए,
करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु जगत में,
केवल दो ही वर्ण।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
Advertisement
मां-बाप की मूरत है गुरु
कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा 2020 की शुभकामनाएं...
यदि शिष्य को गुरु पर
पूर्ण विश्वास हो तो
उसका बुरा स्वयं
गुरु भी नहीं कर सकते
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
गुरु की महिमा है अगम,
गाकर तरता शिष्य
गुरु कल का अनुमान कर,
गढ़ता आज भविष्य
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर
मेरे गुरु के चरणों में प्रणाम
मेरे गुरु जी कृपा राखियो
तेरे ही अर्पण मेरे प्राण
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
करता करे ना कर सके
गुरु करे सब होय
सात द्वीप नौ खंड में
गुरु से बड़ा ना कोय
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
गुरु आपके उपकार का,
कैसे चुकाऊ मैं मोल
लाख कीमती धन भला..
गुरु हैं मेरा अनमोल…
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2024
करता करे ना कर सके
गुरु करे सब होय
सात द्वीप नौ खंड में
गुरु से बड़ा ना कोय
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 July 2024 at 17:41 IST