अपडेटेड 26 December 2025 at 19:42 IST

Gujarati Khandvi Recipe: घर पर बनाएं गुजराती डिश खांडवी, नाश्ते के लिए है परफेक्ट, जानें इसे बनाने की सबसे आसान विधि

How To Make Gujarati Khandvi At Home: गुजराती खांडवी स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल है। इसे बनाना जितना आसान है, खाने में उतनी ही लाजवाब लगती है।

gujarati khandvi recipe at home for breakfast healthy food diet tips
गुजराती खांडवी बनाने की आसान विधि | Image: Freepik

Gujarati Snacks Recipe At Home: अगर आप हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो गुजराती खांडवी एक बेहतरीन विकल्प है। यह बेसन और छाछ से बनने वाली एक फेमस गुजराती डिश है, जो खाने में सॉफ्ट, हल्की खट्टी-मीठी और बहुत टेस्टी लगती है। बता दें कि खांडवी न तो ज्यादा तली जाती है और न ही भारी होती है, इसलिए इसे बच्चे और बड़े सभी आराम से खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर खांडवी बनाने की सबसे आसान विधि।

खांडवी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप बेसन 
  • 2 कप छाछ (खट्टा मठा) 
  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी 
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया (बारीक कटा)
  • कसा हुआ नारियल

तड़के के लिए:

  • 2 छोटी चम्मच तेल 
  • 1 छोटी चम्मच राई 
  • 1 छोटी चम्मच तिल
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च 
  • 8-10 करी पत्ता 
  • हींग एक चुटकी

खांडवी बनाने की आसान विधि

Uploaded image
  • एक बाउल में बेसन, छाछ, हल्दी और नमक डालें। इसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे। घोल पतला और स्मूद होना चाहिए।
  • अब इस घोल को कढ़ाही में डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। करीब 8–10 मिनट में घोल गाढ़ा हो जाएगा। जब घोल कढ़ाही छोड़ने लगे और चमकदार दिखे, तब गैस बंद कर दें।
  • अब तुरंत एक चिकनी प्लेट या किचन स्लैब पर इस मिश्रण को पतली परत में फैला दें। 5 मिनट तक ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे लंबी पट्टियों में काट लें और धीरे-धीरे रोल कर लें। आपकी खांडवी तैयार है।
  • एक छोटे पैन में तेल गरम करें। इसमें राई, तिल, हींग, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें। इस तड़के को खांडवी के ऊपर डाल दें।
  • ऊपर से हरा धनिया और कसा हुआ नारियल डालें। गरमा-गरम या ठंडी, दोनों तरह से खांडवी का मजा लें।

खांडवी खाने के फायदे क्या हैं?

  • यह हल्की और आसानी से पचने वाली डिश है। 
  • वजन कम करने वालों के लिए भी अच्छी है। 
  • प्रोटीन से भरपूर होती है। 
  • नाश्ते या शाम के स्नैक के लिए परफेक्ट है।

गुजराती खांडवी स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल है। इसे बनाना जितना आसान है, खाने में उतनी ही लाजवाब लगती है। अगली बार कुछ हल्का और नया बनाने का मन हो, तो इस आसान खांडवी रेसिपी को जरूर ट्राय कर सकते हैं। 

यह जरूर पढ़ें: Multigrain Laddu Recipe: घर पर बनाएं इन 5 चीजों से शुगर फ्री मल्टीग्रेन लड्डू, नहीं लगेगी बार-बार भूख; सर्दियों में भी रहेंगे सेहतमंद
 

Advertisement

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 26 December 2025 at 19:42 IST