अपडेटेड 13 March 2026 at 20:05 IST
Amrood Recipe: अमरूद से बनाएं ये 4 टेस्टी रेसिपी जो बदल देंगी इसका स्वाद, जानिए खाने का नया तरीका
Amrood Recipe: क्या आप भी अमरूद को सिंपल तरीके से काटकर खाते हैं, तो आइए बताते हैं इस फल से बनाने के चार टेस्टी रेसिपी के बारे में। इससे बदल जाएगा अमरूद का स्वाद।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Amrood Recipe: अक्सर लोग अमरूद को नमक या चाट मसाला लगाकर खाना पसंद करते हैं? यह फल सिर्फ ऐसे ही खाने में ही टेस्टी नहीं बल्कि इससे कई चीजों को बनाकर खाया जा सकता है। अमरूद से कई तरह की स्वादिष्ट और मजेदार रेसिपी भी तैयार की जा सकती हैं। अगर आप भी इस फल को कुछ नए और अलग अंदाज में खाना चाहते हैं, तो घर पर कुछ आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ये रेसिपी न सिर्फ स्वाद में अलग होती हैं बल्कि बनाने में भी बेहद आसान हैं। आइए जानते हैं अमरूद से बनने वाली कुछ झटपट तैयार होने वाली रेसिपी के बारे में...
अमरूद की चटनी
अमरूद से बनी चटनी खाने में काफी टेस्टी और हल्की खट्टी-तीखी होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मिक्सर में अमरूद के साथ हरी मिर्च, ताजी धनिया पत्ती, नमक और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर पीस लें। इस तरह से चटनी बनकर तैयार हो जाएगी। इसको पराठे, पकौड़े या किसी भी स्नैक्स के साथ परोसा जा सकता है।
अमरूद का जूस
गर्मियों में अमरूद का ताजा जूस काफी रिफ्रेशिंग माना जाता है। इसे बनाने के लिए अमरूद को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर में थोड़े पानी के साथ ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसमें काला नमक मिलाएं। यह जूस स्वाद में हल्का मीठा और ताजगी से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्रेश कर देता है।
अमरूद की सब्जी
बहुत कम लोग जानते हैं कि अमरूद की स्वादिष्ट सब्जी भी बनाई जा सकती है। इसके लिए अमरूद को छोटे टुकड़ों में काट लें। कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा व हींग डालें। इसके बाद अमरूद के टुकड़े डालकर हल्का भून लें। अब इसमें हल्दी और नमक डालकर मीडियम आंच पर कुछ देर पकने दें। तैयार सब्जी का स्वाद थोड़ा अलग और दिलचस्प होता है, जिसे रोटी या पराठे के साथ खाया जा सकता है।
Advertisement
अमरूद की चाट
अमरूद की चाट एक झटपट बनने वाला स्नैक होता है, जिसे बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है। इसके लिए अमरूद को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। यह चटपटी चाट स्वाद में काफी मजेदार लगती है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 20:05 IST