अपडेटेड 13 March 2026 at 19:23 IST
Induction Cooking Method: गैस सिलेंडर की किल्लत में काम आएगा ये तरीका, इंडक्शन पर ऐसे बनाएं मुलायम और फूली हुई रोटियां
Roti On Induction: घर में अगर गैस खतम हो गई है, इंडक्शन पर आसान तरीकों से फूली हुई और मुलायम रोटी बना सकते हैं। आइए आपको बताते इंडक्शन पर रोटी बनाने का तारीके के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Roti On Induction: देश के कई इलाकों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ रहा है और कई जगहों पर वेटिंग भी बढ़ गई है। ऐसे में कई घरों में लोग इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करके खाना बना रहे हैं। इंडक्शन पर दाल, चावल, सब्जी, दूध और चाय बनाना तो आसान होता है, लेकिन बहुत से लोगों को समझ नहीं आता कि इस पर रोटियां कैसे सेंकी जाएं। अगर आपको भी इंडक्शन पर रोटी बनाना मुश्किल लगता है, तो कुछ आसान तरीकों की मदद से आप मुलायम और टेस्टी रोटियां बना सकते हैं।
इंडक्शन पर तवे की मदद से रोटी बनाने का तरीका
इंडक्शन चूल्हे पर भी नॉर्मल गैस की तरह ही रोटी बनाई जा सकती है, बस इसके लिए इंडक्शन में इस्तेमाल होने वाला तवा होना जरूरी है। सबसे पहले इंडक्शन पर तवा रखें और उसे गर्म होने दें। इसके बाद आटे की रोटी बेलकर तवे पर डाल दें। रोटी को एक तरफ से हल्का सिकने दें और फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सेक लें। अब एक मोटा कॉटन का कपड़ा या छोटी तौलिया फोल्ड करके रोटी को हल्का- हल्का दबाव डालते हुए अलट-पलट करते हुए सेंकें। इस तरीके से रोटी तवे पर अच्छी तरह सिक जाती है और हल्की फूल भी जाती है।
कड़ाही या पैन की मदद से भी बन सकती है रोटी
अगर आपके पास इंडक्शन वाला तवा नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप बड़ी और चौड़ी कड़ाही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कड़ाही को इंडक्शन पर रखकर हल्का गर्म करे लें और उसमें थोड़ा घी डाल दें। अब रोटी को कड़ाही में डालकर दोनों तरफ से तवे की तरह ही सेक लें। इसके अलावा किसी चौड़े पैन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। पैन में भी रोटी को पलटते हुए ऊपर ही सेंकना होगा और कपड़े की मदद से हल्का दबाकर अच्छी तरह पकाया जा सकता है।
इंडक्शन पर रोटी बनाने की सबसे आसान ट्रिक
कुछ छोटी ट्रिक्स अपनाकर इंडक्शन पर भी आसानी से मुलायम रोटियां बनाई जा सकती हैं। रोटी को तवे या पैन पर अच्छी तरह पलटते रहें और कपड़े की मदद से हल्का दबाकर सेंकें। इससे रोटी अंदर तक पकती है और सॉफ्ट बनी रहती है। अगर रोटी बनाना मुश्किल लग रहा हो तो इंडक्शन पर पराठे या पूरी बनाना भी आसान विकल्प हो सकता है। थोड़ी प्रैक्टिस के बाद इंडक्शन चूल्हे पर भी गैस जैसी रोटियां आसानी से बन सकती हैं।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 19:23 IST