Golgappa Recipe: घर पर गोलगप्पे बनाने का ये है आसान तरीका, खुद बनाएं बाजार जैसी पानी पूरी

घर पर गोलगप्पे बनाने की आसान रेसिपी आप भी जान लें। कुरकुरे गोलगप्पे और चटपटा पानी बनाने के लिए ये है टिप्स।

Golgappa Recipe
घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे गोलगप्पे | Image: @foodiesfood_court

Golgappa Recipe: गोलगप्पे भारत के सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है। इसे कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे कि पानीपुरी, पुचका और बताशे। अगर आप घर पर बाजार जैसे गोलगप्पे बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

गोलगप्पे बनाने के लिए सामग्री: 

गेहूं का आटा, सूजी, तेल और नमक

गोलगप्पे बनाने का आसान तरीका:

1. गेहूं के आटे में सूजी, नमक और तेल मिलाकर अच्छे से गूंथ लें।
2. आटे को गूंथने के बाद इसकी छोटी-छोटी लोईयां बनाएं और उसे एक नम कपड़े से पांच मिनट के लिए ढककर रख दें।
3. अब 5 मिनट के बाद इसे तल लें और इसी के साथ आपके गोलगप्पे तैयार हैं।

गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए सामग्री

  • पानी 1 लीटर 
  • पुदीना 50 ग्राम 
  • हरा धनिया 50 ग्राम 
  • अदरक 1 छोटा टुकड़ा 
  • चाट मसाला 1 टेबल स्पून 
  • अमचूर पाउडर 1 चम्मच 
  • काली मिर्च चुटकी भर 
  • हरी मिर्च 4
  • नींबू रस 5 चम्मच 
  • गोलगप्पे का मसाला 2 चम्मच 
  • इमली पल्प 3 चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार

गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि

1. मिक्सी में पुदीना, धनिया, अदरक, हरी मिर्च, इमली पल्प और अदरक के टुकड़े को पीस लें।
2. इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल कर अलग रख लें।
3. एक बड़े कटोरे में एक लीटर पानी लेकर उसमें इस पेस्ट को मिला दें।
4. इसके साथ ही इसमें नमक, काली मिर्च, चाट मसाला, नींबू और गोलगप्पे का मसाला मिलाएं।
5. इसे अच्छे से चलाएं ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।
6. इसके बाद इस पानी को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

Advertisement

आप इसकी वीडियो भी देख सकते हैं:  

गोलगप्पे बनाने की यह आसान रेसिपी आपको घर पर बाजार जैसे कुरकुरे गोलगप्पे बनाने में मदद करेगी। आप इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ बांट सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हमले के 24 घंटे के भीतर गाजा के लिए IDF का अलर्ट, कहा- फिर हमला करेंगे

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड