अपडेटेड 16 April 2025 at 12:43 IST

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगी Rose Lassi, फटाफट नोट करें रेसिपी

Glaab Lassi Recipe: अगर आप भी गर्मियों के मौसम में शरीर को एनर्जेटिक और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो आपको गुलाब लस्सी जरूर पीनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Rose Lassi
रोज लस्सी बनाने की रेसिपी | Image: Shutterstock

Rose Lassi Recipe: गर्मियों के मौसम में शरीर को बहार से ठंडा रखने के साथ-साथ उसे अंदरूनी रूप से भी ठंडा रखने की जरूरत होती है। ताकि लू और गर्मी से बचा जा सके। इसके लिए आप गर्मी के मौसम में गुलाब लस्सी (Rose Lassi) बनाकर पी सकते हैं। गुलाब लस्सी (Glaab Lassi) शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाकर उसे दिनभर तरोताजा बनाए रखने में मदद करती है।

गुलाब लस्सी में प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो पाचन को सुधारकर, शरीर को दिनभर ठंडक पहुंचाने और स्किन को निखारने में मदद करते हैं। यह आपको सुस्ती से भी छुटकारा देने में मदद करती है। ऐसे में अगर आपको भी गुलाब लस्सी पीने का मन है तो आप घर पर ही इसे यहां दी गई आसान रेसिपी (Glaab Lassi Recipe) के साथ तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

गुलाब लस्सी बनने की रेसिपी (दो लोगों के लिए)

सामग्री

  • दही: 1 कप
  • पानी: 1 कप
  • रूह अफजा: 4 चम्मच
  • गुलाब जल: 1 चम्मच
  • गुलकंद: 1 चम्मच
  • चीनी: स्वादनुसार
  • बर्फ: आवश्यकतानुसार
  • सूखे मेवे (कटे हुए): आवश्यकतानुसार
  • गुलाब की पत्तियां: आवश्यकतानुसार

विधि

Advertisement
  • गुलाब लस्सी या रोज लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और इसमें दही डालें।
  • अब इस दही को तब तक अच्छे से फैटें जब तक की ये स्मूद न हो जाए।
  • इसके बाद इसमें चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें रूह अफजा और गुलाब जल मिक्स करें।
  • इसे तब तक मिक्स करें जब तक लस्सी का रंग गुलाबी या हल्का गुलाब न हो जाए।
  • इसके बाद इस मिश्रण में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े मिला लें।
  • अब तैयार लस्सी में कटे हुए सूखे मेवा डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • साथ ही इसमें गुलकंद भी मिलाएं और चम्मच की मदद से इसे भी अच्छी तरह से मिक्स कर लें, इससे लस्सी में मीठा और गुलाब का टेस्ट आएगा।
  • अब तैयार की गई लस्सी को गिलास में डालें और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें।

ये भी पढ़ें: Skin Care: सफर के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? यहां जानिए आसान टिप्स

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 16 April 2025 at 12:43 IST