अपडेटेड 16 August 2024 at 19:20 IST

गेहूं के आटे का फेस पैक कैसे बनाएं? जानें इसके फायदे और लगाने का तरीका

Can we apply wheat flour on face daily? यदि त्वचा पर आटा लगाया जाए तो इससे कई तरीके से फायदा पहुंच सकता है। जानते हैं उनके बारे में...

skin care
गेहूं के आटे का फेस पैक कैसे बनाएं? | Image: Pexels

How to make a face mask with wheat flour? आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए ना जानें किन-किन चीजों को अपनी त्वचा पर अप्लाई करते हैं। लेकिन उनका दुष्परिणाम भी उन्हें देखने को मिलता है। बता दें, यदि केवल आटे को चेहरे पर लगाया जाए तो इससे न केवल त्वचा की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं बल्कि त्वचा पर ग्लो भी बरकरार रह सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने चेहरे पर आटे को कैसे लगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

त्वचा पर आटा कैसे लगाएं (What is the best flour for skin whitening?) 

  • इसे लगाने के लिए आपके पास आटा, कॉफी पाउडर, शहद, नींबू, दही, एलोवेरा और बेसन का होना बेहद जरूरी है। 
  • अब आप एक कटोरी में छना हुआ आटा और बेसन को मिक्स कर लें। अब उसमें आधा नींबू निचोड़ें। साथ में एक चम्मच शहद और कॉफी पाउडर डालें। 
  • अब आप बने मिश्रण में दही को अच्छे से मिक्स कर लें और 10 से 15 मिनट के लिए ढ़क कर रख दें। 
  • अब आप अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें और बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं। 
  • आधे घंटे तक अपनी त्वचा पर यह मिश्रण लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से न केवल त्वचा के दाग धब्बे दूर हो सकते हैं बल्कि त्वचा का रंग भी निखर सकता है। 
  • ध्यान रहे इस मिश्रण को आप केवल हफ्ते में एक या दो बार लगाएं। रोज इस मिश्रण का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर ना करें। वरना इसके नकारात्मक परिणाम देखने को भी मिल सकते हैं। 

नोट - यहां दिए बिंदु से पता चलता है कि आटे के इस्तेमाल से त्वचा को अच्छा बनाया जा सकता है लेकिन यदि आपकी त्वचा पर आटा सूट नहीं कर रहा है तो इसे डॉक्टर की सलाह पर ऐड करें।

ये भी पढ़ें - कौन सी दाल खाने से पथरी गल जाती है? जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें...

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 19:20 IST