अपडेटेड 16 August 2024 at 17:34 IST

कौन सी दाल खाने से पथरी गल जाती है? जानें पथरी को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए...

What foods help clear kidney stones? पथरी निकालने का सबसे आसान तरीका क्या है? पथरी को गलाने के लिए क्या खाना चाहिए? जानें इन सवालों के जवाब...

Can we eat dal in stone?
Can we eat dal in stone? | Image: freepik

Which dal is best for kidney stones? पथरी की समस्या होने पर अक्सर लोगों को खतरनाक दर्द का सामना करना पड़ता है। वहीं पथरी के दौरान लोगों को काफी परहेज भी करना पड़ता है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि पथरी के दौरान कौन सी दाल खानी चाहिए और कौन सी दाल नहीं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पथरी होने पर व्यक्ति को किस दाल का सेवन करना चाहिए और किस दाल को अपनी डाइट से निकाल देना चाहिए। पढ़ते हैं आगे… 

पथरी को गलाने के लिए क्या खाना चाहिए? (Is kulthi dal good for a kidney stone patient?)

पथरी होने पर व्यक्ति को कुल्थी की दाल का सेवन करना चाहिए। इसे पहाड़ी दाल भी कहते हैं। बता दें कि यह दाल स्टोन को छोटा करने में मदद करती है। साथ ही यूरिन के माध्यम से धीरे-धीरे स्टोन बाहर आने लगते हैं। आप रोज इस दाल का सेवन कर सकते हैं। वहीं तीन से चार महीने में पथरी से आप राहत पा सकते हैं। बता दें क कुल्थी की दाल के अंदर फाइबर, आयरन, विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। 

पथरी होने पर कौन-सी दाल न खाएं? (Can we eat dal in stone?)

पथरी होने पर व्यक्ति को उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे अलग चने की दाल, साबूत बींस, राजमा आदि भी समस्या को और बढ़ा सकते हैं। बता दें कि इन दलों में प्रोटीन ज्यादा होता है। ऐसे में इन दलों का सेवन पथरी रोगियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। पथरी होने पर व्यक्ति को प्रोटीन को अपनी डाइट में सीमित मात्रा में जोड़ना चाहिए।

Advertisement

नोट - ऊपर बताया गया बिंदु से पता चलता है किन चीजों से पथरी निकल सकती है। इससे अलग आप कच्चे चावल, बैंगन, शिमला मिर्च, भिंडी, टमाटर आदि बीजों वाली चीजों को आप अपनी डाइट से निकाल दें वरना इससे पथरी का तेज दर्द बार-बार उठ सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 17:34 IST