अपडेटेड 2 December 2025 at 00:06 IST
लहसुन को देसी घी में फ्राई करके खाएं, जॉइंट पेन से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट तक मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ
लहसुन को देसी घी में फ्राई करके खाने से कई लाभ मिलते हैं। इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम बात करने जा रहे हैं लहसुन को देसी घी में फ्राई करके कैसे खाएं
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

भारत की रसोई में काफी चीजें है जिनका इस्तेमाल करके हम बड़े स्वास्थ्य लाभ हासिल कर सकते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं लहसुन को देसी घी में फ्राई करके खाने की, आयुर्वेद में सर्दियों में इस घरेलू उपाय को सुपरफूड माना जाता है।
लहसुन‑घी के मेल में क्या है खास?
लहसुन एलिसिन (Allicin) एंटी‑बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और देसी घी में अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसी वजह से लहसुन और देसी घी दोनों मिलकर स्वास्थ्य लाभों को कई गुना बढ़ा देते हैं।
घी दरअसल नेचुरल लुब्रिकेंट की तरह काम करता है, जबकि लहसुन की एंटी‑इंफ्लेमेटरी शक्ति सूजन और दर्द को कम करती है। लहसुन भी बीपी को नियंत्रित करता है, वहीं घी में मौजूद हेल्दी फैट लहसुन को सपोर्ट करता हैं।
लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक के रूप में कार्य करता है, घी की गर्माहट सर्दी और खांसी के लक्षणों को तेजी से राहत देती है। लहसुन पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करता है, जबकि घी आंत की दीवार को लुब्रिकेट कर कब्ज की समस्या को दूर करता है।
कुल मिलकर दोनों के मिश्रण तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं, जिससे शारीरिक कमजोरी ठीक होती है और रोग मुक्ति के दौरान शक्ति बढ़ती है।
Advertisement
सेवन का सही तरीका क्या?
सबसे पहले लहसुन की 3 से 4 कलियों को छीलकर छोटे‑छोटे टुकड़े करें। फिर एक चम्मच देसी घी को धीमी आंच पर गर्म करें, इसके बाद लहसुन डालें।
हल्का सुनहरा होने तक भूनें और फिर ठंडा करके चबाकर खाएं। आप स्वाद बढ़ाने के लिए हल्का काला नमक या शहद मिलाया जा सकता है। नुस्खा रोजाना सुबह खाली पेट थोड़ी मात्रा में लेने से इसका ज्यादा लाभ मिलता है।
Advertisement
लहसुन‑घी का कॉम्बिनेशन एंटी‑ऑक्सिडेंट और एंटी‑ इंफ्लेमेटरी गुणों को बढ़ाता है, जिससे यह सर्दियों का सुपरफूड बन जाता है। लहसुन को देसी घी में फ्राई करके खाना सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है। सही मात्रा में इसका सेवन करने से जोड़ों का दर्द, दिल से जुड़ी बीमारियां, इम्यूनिटी और पाचन जैसी कई समस्याओं में राहत मिल सकती है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 December 2025 at 00:06 IST