अपडेटेड 16 February 2026 at 21:25 IST

Smart Fridge hacks: फ्रिज की गंदगी साफ करने में छूट जाते हैं पसीने? इन 7 आसान हैक्स से बनाएं चमकदार

Smart Fridge Hacks: अगर आपके भी घर के फ्रिज गंदे हो रहे हैं, तो इन सात आसान हैक्स को अपनाकर गंदगी से चमकदार बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे...

Smart Fridge Hacks
Smart Fridge Hacks | Image: Smart Fridge Hacks

Smart Fridge Hacks: फ्रिज अब सिर्फ ठंडा रखने की मशीन ही नहीं होती है, बल्कि घर का स्मार्ट साथी बन चुका है। पहले जहां इसका इस्तेमाल केवल खाने को सेफ रखने और बर्फ जमाने के लेए इस्तेमाल किया जाता था, वहीं अब यह रोजमर्रा की कई छोटी-बड़ी परेशानियों का हल बन गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्रिज से जुड़े कई आसान और हैक्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन ट्रिक्स की खास बात यह है कि इनमें ज्यादा मेहनत या खर्च की जरूरत नहीं होता है। थोड़ी समझदारी से अपनाए गए ये तरीके आपके किचन के काम को पहले से ज्यादा आसान बना सकते हैं।

फ्रिज की बदबू से ऐसे पाएं छुटकारा

फ्रिज में अक्सर रखी चीजों की वजह से बदबू आने लगती है। इससे बचने के लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा और थोड़ा नींबू रस मिलाकर फ्रिज के अंदर रख दें। यह मिश्रण बदबू को सोख लेता है और फ्रिज को फ्रेस बना देता है।  

फ्रिज की डोर रबर की गहराई से सफाई

फ्रिज की रबर में जमी गंदगी को साफ करना आसान नहीं होता। इसके लिए डिशवॉश जेल और बेकिंग सोडा मिलाएं। एक कपड़े को इस मिश्रण में भिगोकर किसी कार्ड के साथ लपेटें और रबर के गैप्स में चलाएं। इससे अंदर जमी गंदगी आसानी से निकल जाएगी।

कोयले से दूर करें गंदगी

फ्रिज में एक छोटी कटोरी में दो से तीन टुकड़े कोयले के रख देने से अंदर की बदबू और नमी कम होती है। कोयला नेचुरल तरीके से गंध को सोखने का काम करता है।

Advertisement

मोमबत्ती को फ्रीजर में रखें, ज्यादा देर तक जलेगी

घर में इमरजेंसी के लिए रखी मोमबत्ती को अगर इस्तेमाल से पहले कुछ घंटों के लिए फ्रीजर में रख दिया जाए, तो वह सामान्य से ज्यादा देर तक जलती है। ठंडा वैक्स धीरे-धीरे पिघलता है, जिससे मोमबत्ती की उम्र बढ़ जाती है।

मौसम के अनुसार बदलें फ्रिज का तापमान

हर मौसम में फ्रिज का एक ही तापमान सही नहीं होता। गर्मी में ज्यादा कूलिंग और सर्दी में थोड़ी कम कूलिंग सेट करनी चाहिए। इसके लिए फ्रिज के मैनुअल में दी गई गाइडलाइन को जरूर फॉलो करें, ताकि बिजली की बचत भी हो और सामान भी सुरक्षित रहे।

Advertisement

जल्दी जमानी हो बर्फ, अपनाएं ये तरीका

अगर आपको तुरंत बर्फ की जरूरत है, तो पानी को हल्का गुनगुना करके आइस ट्रे में भरें और फ्रीजर में रख दें। हैरानी की बात यह है कि हल्का गर्म पानी ठंडे पानी की तुलना में तेजी से जम सकता है।

कुकर की ढीली रबर को करें फिर से टाइट

अगर प्रेशर कुकर की रबर ढीली हो गई है, तो उसे करीब एक घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। ठंडक मिलने के बाद रबर थोड़ी सिकुड़ जाती है और फिर से ठीक तरह फिट हो जाती है।

यह भी पढ़ें: मेथी के दाने से रुक जाएगा बाल झड़ना, जानिए इस्तेमाल का आसान तरीका
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 21:25 IST