अपडेटेड 16 February 2026 at 20:25 IST

Benefits of Fenugreek for Hair: किचन में मौजूद मेथी के दाने से रुक जाएगा बाल झड़ना, जानिए इस्तेमाल का आसान तरीका

Benefits of Fenugreek for Hair: अगर आप भी अपने बालों के झड़ने से परेशान हो गए हैं, तो किचने में मौजूद मेथी के दाने काफी हेल्प कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

fenugreek seeds for hair
fenugreek seeds for hair | Image: freepik

Benefits of Fenugreek for Hair: आज के समय में बालों का झड़ना एक कॉमन समस्या बन चुकी है। स्ट्रेस, बढ़ता प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से हर उम्र के लोगों को हेयर फॉल की परेशानी होती है। ऐसे में महंगे शैम्पू और ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करने से बेहतर है कि किचन में मौजूद नेचुरल चीजों का सहारा लिया जाए। मेथी ऐसी ही एक घरेलू चीज है, जो बालों को मजबूत बनाने के साथ साथ उनकी ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद करती है।

मेथी बालों के लिए होती है फायदेमंद

मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉलिकल्स को पोषण देते हैं। इसमें मौजूद लेसिथिन बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करता है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार नजर आते हैं। इसके अलावा मेथी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण भी होते हैं, जो स्कैल्प को इंफेक्शन, रूसी और जलन से बचाने में मदद करते हैं।

मेथी का पेस्ट ऐसे करें तैयार

दो से तीन चम्मच मेथी दानों को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह पानी छानकर दानों का महीन पेस्ट बना लें। चाहें तो इसमें एक चम्मच दही या एलोवेरा जेल मिला सकते हैं। इस पेस्ट को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाकर 30 से 40 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।

मेथी और नारियल तेल का पेस्ट

एक कप नारियल या ऑलिव ऑयल में दो चम्मच मेथी दाने डालकर हल्की आंच पर गर्म करें। तेल का रंग हल्का बदलने पर इसे ठंडा कर छान लें। इस तेल से सप्ताह में दो बार स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश करें। इसे कम से कम एक घंटे या रातभर लगा रहने दें। यह उपाय बालों को जड़ से मजबूती देता है और झड़ने की समस्या को कम करता है।

Advertisement

मेथी का पानी बने नेचुरल कंडीशनर

भिगोई हुई मेथी का बचा पानी फेंकने की बजाय उसे स्प्रे बोतल में भर लें। शैम्पू के बाद इस पानी को बालों पर स्प्रे करें और हल्की मालिश करें। 5 से 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे बालों में चमक आती है और स्कैल्प भी फ्रेश महसूस करता है।

मेथी पाउडर और अंडे का पैक

दो चम्मच मेथी पाउडर में एक अंडे की सफेदी और एक चम्मच शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे स्कैल्प और बालों पर लगाकर करीब 30 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद बालों को धो लें। अंडे का प्रोटीन और मेथी का पोषण बालों को डीप कंडीशनिंग कर देता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: विजय और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख तय? VIRAL कार्ड की क्या सच्चाई

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 20:25 IST