Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: विजय और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख तय हो गई? VIRAL कार्ड की क्या है सच्चाई

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के शादी का कथित तौर पर कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें दोनों की शादी की तारीख से लेकर रिसेप्शन तक की डिटेल्स शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है इस वायरल हो रहे कार्ड की सच्चाई।

Follow : Google News Icon  
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding | Image: instagram

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक कथित शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस कार्ड की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल कार्ड में क्या है दावा

सोशल मीडिया पर सामने आए इस कार्ड के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को एक निजी समारोह में शादी करने वाले हैं। कार्ड में आगे लिखा है कि 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स में शाम 7 बजे काफी ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। शादी के वायरल कार्ड में एक मैसेज भी लिखा है, जिसमें मेंशन किया गया है कि परिवारों के आशीर्वाद से दोनों एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं और इस खास मौके पर करीबी लोगों की मौजूदगी उनके लिए बेहद मायने रखती है। कार्ड में काफी इमोशनल तरीके से चीजों को मेंशन किया गया है, जिसे देखर कपल के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं नजर आ रहा है।

शादी और कार्ड को लेकर नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

हालांकि अभी तक विजय देवरकोंडा या रश्मिका मंदाना की ओर से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कार्ड मीडिया को भेजा गया है, लेकिन इसकी किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल कार्ड की 'रिपब्लिक मीडिया' भी किसी भी प्रकार की पुष्टी नहीं करता है।

पहले भी उड़ चुकी हैं कपल की शादी की अफवाहें

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं काफी फैल रही हैं। विजय की टीम ने पहले यह जरूर संकेत दिया था कि एक्टर जल्द शादी कर सकते हैं, लेकिन शादी की डेट या फिर वेन्यू को लेकर खुलासा नहीं किया गया था। ऐसे में वायरल हो रहे इस कार्ड ने अटकलों को और भी हवा दे दी है।

Advertisement

दोनों स्टार्स के वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा जल्द ही ‘राउडी जनार्दन’ और ‘राणाबली’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना के पास ‘कॉकटेल 2’, ‘मायसा’ और ‘राणाबली’ जैसी फिल्में हैं।

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह...फिल्म ‘प्रलय’ में आएंगे नजर

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड