अपडेटेड 5 June 2025 at 17:21 IST
अक्सर ऐसा कहा जाता है कि महिलाएं पैसे बचाने में और घर चलाने में काफी अच्छी होती हैं। महिलाएं पैसे बचाने के लिए किसी बैंक अकाउंट, या इन्वेस्टमेंट का तरीका नहीं अपनाती हैं। महिलाएं तो किचन से लेकर कमरे तक किसी किसी कोने में पैसे रखकर बचत कर लेती हैं। वहीं घर का बजट बनाने में भी महिलाओं का कोई हाथ नहीं पकड़ सकता है।
खास तौर पर उनके पास घर और किचन को संभालने के एक से एक जुगाड़ होता है। महिलाएं अक्सर अपने घर का बजट बनाकर चलती हैं। खर्च अगर उस तय बजट से ज्यादा हो रहा हो तो वह उसे बड़ी ही आसानी से मैनेज कर लेती हैं। महिलाएं अपने बजट में भी बचत को शामिल करती हैं। तो आइए जानते हैं महिलाओं के बजट और बचत को और आसान बनाने के लिए आसान से टिप्स।
हमेशा अपनी आमदनी और खर्च का रिकॉर्ड रखें: आपकी आमदनी कितनी है, या आपके पास कितने पैसे हैं। उसे लिखें और फिर आप जो भी पैसे खर्च कर रही हैं, वो कहां कर रही हैं, उसे लिखें। ऐसे रिकॉर्ड रखने से आप इस बात को आसानी से समझ सकेंगी कि आपका पैसा कहां जा रहा है।
बजट बनाएं: अपनी आमदनी और खर्चे के आधार पर आप अपना बजट बनाएं। इसमें अपनी जरूरतों और इच्छाओं को बजट के हिसाब से तय करें।
खर्चों पर कंट्रोल रखें: अगर आपको लगता है कि खर्च ज्यादा है, तो उसपे कंट्रोल रखने के लिए 50/30/20 नियम अपनाएं। अपनी आय का 50% अपनी जरूरतों पर, 30% अपनी इच्छाओं पर और 20% बचत के लिए रखें, या फिर लोकन चुकाने पर खर्च करें।
खर्च की सीमा तय करें: हर महीने अपना बजट बनाएं और उसमें एक सीमा तय कर लें, कि आपको कितना खर्च करना है। अगर खर्च की सीमा तय हो जाएगी, तो आपका बेफिजूल खर्च बच जाएगा।
स्मार्ट तरीके से खरीदारी करें: ये बेहद जरूरी है कि आप जो खरीदारी करते हैं, उसका क्या तरीका है। आपको हमेशा स्मार्ट खरीदारी के बारे में सोचना है। आप कैसे बिना ज्यादा खर्च किए उचित कीमत में अच्छी क्वालिटी की चीजें खरीद सकती हैं, इसपर ध्यान दें।
बचत की योजना बनाएं: बजट में अपनी बचत को प्राथमिकता दें। बचत की सीमा तय करें।
पब्लिश्ड 5 June 2025 at 17:21 IST