अपडेटेड 22:35 IST, July 31st 2024
Fatty Liver: फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
What is the fastest way to reverse fatty liver?: यदि आपको फैटी लिवर की समस्या है तो ऐसे में जानते हैं इसको ठीक करने के तरीकों के बारे में...

Fatty liver diet in hindi: जब व्यक्ति अपनी डाइट में अनहेल्दी चीजों को जोड़ता है और खराब जीवन शैली जीता है तो इसके कारण व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या हो जाती है। ऐसे में यदि समय रहते इस समस्या को कंट्रोल न किया गया तो यह समस्या शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में कौन से उपाय आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में कौन से उपाय उपयोगी हैं। पढ़ते हैं आगे…
फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? (How can I fix my fatty liver fast?)
- जब भी आप अपनी फैट को डाइट में शामिल करें तो इस बात का ध्यान रखें कि यह आपके लिवर को नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं कर रहा हो। ऐसे में आप केवल हेल्दी फूड जैसे - नट्स, अलसी, मछली आदि को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।
- यदि आपको फैटी लिवर की समस्या है तो ऐसे भी शराब का सेवन न करें। स्मोकिंग करने से भी बचें।
- आपका वजन बढ़ा हुआ है तो ऐसे में सबसे पहले फिट रहने की कोशिश करें। ऐसे में आप अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज, योगा आदि को जोड़ सकते हैं।
- फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में एक्सरसाइज भी आपके बहुत काम आ सकती है। इससे अलग सुबह उठकर रनिंग, एरोबिक्स आदि नियमित रूप से किया जाए तो व्यक्ति को फायदा पहुंच सकता है।
- फैटी लिवर की समस्या को कम करने में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। बता दें कि यदि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा है तो उसके कारण फैटी लिवर की समस्या ट्रिगर कर सकती है। ऐसे में समय रहते कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण पाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
पब्लिश्ड 22:35 IST, July 31st 2024