Fasting Aloo Paratha Recipe: व्रत में बोरियत होगी दूर, इस सीक्रेट ट्रिक से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट आलू पराठा
Fasting Aloo Paratha Recipe: नवरात्रि व्रत में क्या आप भी साबुदाना खा- खाकर हो गए हैं बोर, तो ये रेसिपी आपके लिए हैं। इस सीक्रेट ट्रिक से सिर्फ दस मिनट में सॉफ्ट आलू का पराठा बना सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Fasting Aloo Paratha Recipe: व्रत के दिनों में अक्सर लोग वही साबूदाना खिचड़ी या वड़ा खाकर ऊब जाते हैं। ऐसे में रसोई की एक छोटी सी सीक्रेट ट्रिक आपके खाने का टेस्ट पूरी तरह बदल सकती है। ज्यादातर घरों में व्रत के पराठे बनाते समय उनके फटने या कड़े होने की समस्या आती है पर इस तरीके से पराठे एकदम रुई जैसे मुलायम बनते हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है सही तरीका।
कैसे बनाएं पराठा
इन पराठों को बनाने के लिए आपको उबले हुए आलुओं को कद्दूकस करना होता है, ताकि उनमें कोई गुठली न रह पाए। इसमें सिंघाड़े या राजगीर के आटे के साथ थोड़ा सा सेंधा नमक हरी मिर्च और ताजा धनिया मिला लें।
क्या है पराठा बनाने का सीक्रेट तरीका
पराठा बनाने की सीक्रेट ट्रिक यह है कि आटे को गूंथते समय पानी की जगह हल्के गुनगुने दूध या मलाई का इस्तेमाल करें। इससे पराठे लंबे समय तक नरम रहते हैं और उनका कलर भी निखर जाता है, जो खाने के साथ- साथ दिखने में भी खूबसूरत लगते हैं।
सेहत और स्वाद दोनों का होता है बेहतरीन संगम
यह पराठा सिर्फ जल्दी ही नहीं बनकर तैयार होता है, बल्कि यह पचने में भी हल्का होता है। इसे आप मूंगफली की चटनी या ताजे दही के साथ परोस सकते हैं। जो लोग वर्किंग हैं और व्रत के दौरान ज्यादा समय रसोई में नहीं बिताना चाहते उनके लिए यह रेसिपी एक वरदान की तरह है। अब कम मेहनत में भी आप शाही व्रत का आनंद ले सकते हैं।