Dhurandhar 2 Breaking Record: 'धुरंधर 2' ने बदला 113 साल का इतिहास, रणवीर सिंह की फिल्म ने पुष्पा 2, पठान-जवान सबको किया ढेर
Dhurandhar 2 Breaking Record: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर ही 113 सालों का नया इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने पुष्पा 2, जवान से लेकर पठान तक सभी को ढेर कर दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar 2 Breaking Record: बॉलीवुड की मल्टीस्टार फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर दी है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में इतिहास रच दिया और हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन उससे पहले हुए प्रिव्यू शोज ने ही इसकी सफलता का संकेत दे दिया था। प्रिव्यू के दौरान थिएटर्स हाउसफुल रहे और भारत में करीब 52 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ, जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 75 करोड़ तक पहुंच गया है।
113 साल के इतिहास में नई इबारत
ओपनिंग डे पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर सबको चौंका दिया। इस कमाई के साथ फिल्म ने पठान, जवान, एनिमल और स्त्री 2 जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। 'धुरंधर 2' ने पहले दिन की कमाई के साथ हिंदी सिनेमा के 113 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर नए बेंचमार्क सेट कर रही है।
रणवीर सिंह और टीम की शानदार परफॉर्मेंस
फिल्म में रणवीर सिंह का एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म को स्पाई एक्शन थ्रिलर अंदाज में पेश किया है। वहीं संजय दत्त की मौजूदगी ने फिल्म को और दमदार बना दिया है।
सीक्वल से बढ़ी उम्मीदें
फिल्म के पहले पार्ट ने करीब 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब ‘धुरंधर 2’ से उम्मीद की जा रही है कि यह उस आंकड़े को भी पार कर जाएगी और बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी।