Chhath Puja पर नहीं मिली छुट्टी? ये हैं दिल्ली-NCR के 4 खूबसूरत छठ घाट, बिहार जैसी आएगी फीलिंग्स
Delhi Chhath Puja Ghat: बिहार की तरह दिल्ली-NCR में छठ पूजा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आइए दिल्ली के कुछ फेमस छठ घाटों के बारे में जानते हैं। इस साल आप भी यहां पहुंच सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Famous Chhath Ghat In Delhi-NCR: देश में खासतौर, बिहार से लेकर यूपी और झारखंड में छठ का महापर्व बढ़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इन राज्यों के अलावा, दिल्ली-NCR में भी छठ पूजा देखने लायक होती है। इस साल पूरे देश में 27 अक्टूबर को शाम में और 28 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ समाप्त हो जाएगा।
दिल्ली में यमुना नदी के किनारे-किनारे ऐसे कई प्रसिद्ध और फेमस घाट मौजूद हैं, जहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि पंजाब से लेकर हरियाणा आदि कई राज्यों से लोग घूमने और छठ पूजा देखने के लिए पहुंचते हैं। दो दिवसीय छठ पूजा में छठ घाटों को इस कदर सजाया जाता है कि लोग देखते ही रह जाते हैं। दिल्ली-NCR के कई घाटों की खूबसूरती देखने लायक होती है। आइए दिल्ली-NCR के कुछ प्रमुख और खूबसूरत घाटों के बारे में जानते हैं।
यमुना घाट- आईटीओ
दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत घाटों की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले आईटीओ यमुना घाट का ही रुख करते हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग छठ पूजा करने और देखने के लिए पहुंचते हैं। इस घाट को खूबसूरत अंदाज में सजाया भी जाता है। आईटीओ घाट में दिल्ली के कई बड़े-बड़े नेता भी अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं।
कुदेशिया घाट-कश्मीरी गेट
दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास में स्थित कुदेशिया घाट दिल्ली-NCR के सबसे खूबसूरत और अपनी स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। छठ पूजा के मौके पर यहां शहर के हर कोने से लोग पहुंचते हैं। इस घाट को सबसे व्यवस्थित घाटों में से एक माना जाता है। शाम और सुबह के समय घाट की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है।
कालिंदी कुंज घाट
दिल्ली-NCR के छठ पूजा के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में कालिंदी कुंज घाट भी शामिल है। यह घाट अपनी खूबसूरती और सजावट के लिए भी जाना जाता है। छठ पूजा के दिन यहां का नजारा देखते ही बनाता है। छठ के समय पूरे घाट को लाइट से सजा दिया जाता है। शाम के समय इस घाट का नजारा कुछ अलग ही होता है।
Advertisement
निगमबोध घाट
दिल्ली के सबसे खूबसूरत और चर्चित छठ घाटों की बात होती है, तो निगमबोध घाट का नाम जरूर शामिल राहत है। इसे दिल्ली के सबसे व्यवस्थित घाटों में से एक माना जाता है। इसलिए यहां भारी संख्या में लोग छठ पूजा मनाने के लिए पहुंचते हैं। दिल्ली में इन घाटों के अलावा, आप कालिंदी कुंज, मुनक नहर घाट और वजीराबाद ब्रिज घाट को भी एक्सप्लोर करने के लिए पहुंच सकते हैं।