अपडेटेड 26 October 2025 at 22:13 IST

EyeLash Grow Tips: क्या आपकी आंखों की पलके झड़ रही हैं? इन घरेलू चीजों को लगाने से दिखने लगेंगे फायदे

EyeLash Grow Tips: क्या आपकी भी आंखों की पलकें भी झड़ रही है? तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आइए इस लेख में आपको कुछ ऐसी तेल के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे देखने को मिल सकते हैं।

EyeLash Grow Tips
EyeLash Grow Tips | Image: Freepik
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

EyeLash Grow Tips: खूबसूरत और घनी पलकें आपकी आंखों की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। लेकिन, जब ये पलकें झड़ने लगती हैं, तो आंखों का पूरा आकर्षण कम हो जाता है। पलकों का झड़ना एक आम समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें गलत लाइफस्टाइल से लेकर पोषण की कमी और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी शामिल हैं। हालांकि, घबराएं नहीं कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप अपनी पलकों को फिर से घना और लंबा बना सकती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से आंखों की पलको को बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे। साथ ही पलके झड़ने के क्या कारण क्या हैं। इसके बारे में भी जानेंगे।

पलकें झड़ने के मुख्य कारण क्या है?

  • आंखों का हैवी या पुराना मेकअप इस्तेमाल करना या रात को सोने से पहले मेकअप ठीक से साफ न करना।
  • ज्यादा तनाव , या डाइट में विटामिन A, C, E और बायोटिन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी होना।
  • आंखों को जोर से रगड़ने या मलने की आदत होती है।

अरंडी का तेल लगाएं

अरंडी का तेल जिसे कैस्टर ऑयल भी कहते हैं। इसमें फैटी एसिड और विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। रात को सोने से पहले, एक साफ मस्कारा ब्रश या कॉटन स्वैब की मदद से थोड़ा सा अरंडी का तेल अपनी पलकों पर लगाएं।

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल पलकों को कंडीशन करता है और टूटने से बचाता है। यह नमी बनाए रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें - मेरी तुलना जेनिफर लोपेज-शकीरा से करें...उर्वशी रौतेला संग कंपेयर पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- दिमाग घुटने में है क्या?

Advertisement

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल में विटामिन और पोषक तत्व होते हैं, जो पलकों को मजबूत बनाते हैं।

जैतून का तेल

जैतून का तेल विटामिन-ई और ओलिक एसिड का एक अच्छा स्रोत है, जो पलकों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

Advertisement

विटामिन-ई कैप्सूल

विटामिन-ई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो पलकों के विकास को बेहतर बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 26 October 2025 at 22:13 IST