मन को शांत रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, बस कुछ मिनटों का ये फॉर्मूला बदल देगा आपकी जिंदगी
Stress Relief Tips: आज- कल की लाइफस्टाइल में अक्सर लोगों का मन अशांत रहता है। मन को शांत रखने के लिए कुछ टिप्स हैं जो मिनटों में ही जिंदगी को बदल देती हैं। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Stress Relief Tips: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में स्ट्रेस और मेंटल प्रेशर एक कॉमन दिक्कत बन गई है। ऑफिस का काम हो या घर की जिम्मेदारियां, हर वक्त दिमाग में चलता शोर चलता रहता है, जो हमें थका देता है। जब मन अशांत होता है, तो इसका सीधा असर हमारी सेहत और रिश्तों पर पड़ने लगता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि मेंटल पीस कोई बाहरी चीज नहीं, बल्कि हमारे अंदर की आदतें ही होती हैं। अगर आप भी हर समय भारीपन महसूस करते हैं, तो कुछ सरल आदतों को अपनाकर अपने मन को सुकून दिला सकते हैं।
डेली रूटीन में चेंज
बिजी लाइफस्टाइल और घर- परिवार की जिम्मेदारियों के बीच में मन काफी अशांत हो जाता है। हर वक्त दिमाग में चलता रहता है, तभी लोग मेंटली परेशान हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव लाने से काफी असर पड़ सकता है। अपनी डेली रूटीन में कुछ छोटे बदलाव करके मेंटली सुकून पा सकते हैं।
डीप ब्रीदिंग
जब भी स्ट्रेस बढ़े, तो गहरी और लंबी सांसे लेना शुरू कर दें। दिन में सिर्फ 15 मिनट इस फॉर्मूले की प्रैक्टिस से माइंड तुरंत शांत हो जाता है। इसके साथ ही, दिनभर में थोड़ा समय अपने पसंदीदा काम के लिए जरूर निकालें। जब आप अपनी पसंद का काम करते हैं, तो मानसिक थकान कम होती है और मन को गहरी शांति मिलती है।
पॉजिटिव सोचें और डिजिटल दूरी बनाएं
नेगेटिव थिंकिंग इंसान को बेचैन कर देती है, इसलिए हर सिचुएशन में पॉजिटिव रहने की कोशिश करें। हर बदलाव को एक सीख के रूप में एक्सेप्ट करें। इसके अलावा, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करें। डिजिटल चीजों से कुछ देर की दूरी आपके दिमाग को आराम देती है और तनाव कम करने में बड़ी भूमिका निभाती है।
Advertisement
नींद पूरी करें
बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है। नींद पूरी न होने पर चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें और सोने से पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद कर दें। गहरी नींद आपके दिमाग को रिचार्ज करती है, जिससे आप अगले दिन शांत और बॉडी में एनर्जी मिलती है।