परिणीति चोपड़ा के शो को पति राघव चड्ढा ने किया सपोर्ट, तो फैंस ने AAP सांसद को दे डाली बधाई, बताया अगला प्रधानमंत्री

Raghav Chadha Next Prime Minister Of India: परिणीति चोपड़ा ने अपना नया शो लॉन्च किया है। इसपर उनके पति और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सपोर्ट किया है। उनके कमेंट पर रिप्लाई देते हुए फैंस ने उन्हें आने फ्यूचर प्रधआनमंत्री के लिए बधाई देनी शुरू कर दी है।

Follow : Google News Icon  
Raghav Chadha Next Prime Minister Of India
Raghav Chadha Next Prime Minister Of India | Image: instagram

Raghav Chadha Next Prime Minister Of India: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपनी राजनीति लाइफ में चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें पार्टी में उपनेता पद से हटाए जानें की खबरों के बीच अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। परिणीति चोपड़ा के नए शो के लॉन्च पोस्ट पर उन्होंने कमेंट किया है। उनका ये कमेंट अब सुर्खियों में आ गया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

परिणीति चोपड़ा के नए काम को मिला राघव चड्ढा का सपोर्ट

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने नए शो की शुरुआत की है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रमोशन कर रही हैं। इस शो के प्रोमो वीडियो पर उनके पति राघव चड्ढा ने इमोशनल कमेंट करते हुए लिखा है कि उन्हें अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है। वह हमेंशा उनका साथ देते रहेंगे। उनका यह छोटा और दिल छू देने वाला कमेंट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।

फैंस ने दिए दिलचस्प रिएक्शन

राघव चड्ढा के इस कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस ने इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उनके कमेंट पर ही रिप्लाई देते हुए लिखा कि वह एक सपोर्टिव पार्टनर हैं। कुछ ने उन्हें इसे राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल को बताया है। वहीं कुछ फैंस राघव चड्ढा को देश के अगले प्रधानमंत्री तक बता रहे हैं। इसी तरह से आम आदमी पार्टी के सांसद के कमेंट पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं।

आइडियल कपल हैं राघव और परिणीति

राजनीति और बॉलीवुड से जुड़े होने के बावजूद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। दोनों का एक-दूसरे के करियर में इस तरह साथ खड़ा रहना फैंस को काफी पसंद आता है। कपल को कई शोज और इवेंट पर साथ देखा गया है, जहां पर दोनों को अपनी लव स्टोरी के बारे में ढ़ेर सारी बातें शेयर करते हुए देखा गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: भरी बस में बेटी की उम्र की लड़की से अधेड़ ने की अश्लीलता की हद पार, युवती ने पहले गाल पर रसीदा तमाचा, फिर सिखाई तहजीब

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड