Siddu: शिमला टूर की याद ताजा कर देगा भाप में पका देसी घी का सिड्डू, घर पर ऐसे बनाएं; दिल छू लेगा स्वाद

हिमाचल का मशहूर सिड्डू आप घर पर भी बड़े आसानी से बना सकते हैं। भाप में पकने वाला ये लाजवाब देसी नाश्ता स्वाद तो होता ही है, साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। नोट करें असान रेसिपी।

Siddu Recipe
Siddu Recipe | Image: Freepik

Siddu Recipe: हिमाचल की ठंडी वादियों में घूमते हुए आपने भी गर्म भाप से निकले सिड्डू का स्वाद चखा ही होगा है, जिसे एक बार खाने के बाद उसका स्वाद दिल में बस जाता है। वहीं, अगर आपने सिड्डू नहीं खाया है तो भी कोई बात नहीं हम आज इसी हिमाचली खाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप घर पर भी बना सकते हैं। वहीं अगर आपने सिड्डू खाया है तो आप अपनी पहाड़ों वाली यादों को घर की रसोई तक ला सकते हैं।

ये रेसिपी से आप बिना शिमला-मनाली गए, घर पर ही हिमाचल का फेमस सिड्डू बना सकते हैं। सिड्डू दिखने में गुजिया जैसा लगता है, लेकिन स्वाद में बिल्कुल अलग होता है। ये पूरी तरह भाप में पकता है, इसलिए तेल कम लगता है और स्वास्थ्य के लिए भी ये काफी अच्छा रहता है। गेहूं के आटे का नरम खोल और अंदर मेवों-मसालों की भरपूर स्टफिंग। इसे काटते ही मुंह में हिमाचल की खुशबू भर जाती है।

सिड्डू बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? 

बारीक गेहूं का आटा  
1 छोटी चम्मच नमक, चीनी और इंस्टेंट यीस्ट  
1 छोटी चम्मच तेल  
गुनगुना पानी

स्टफिंग के लिए

तरबूज/खरबूज के बीज, 10-15 बादाम, आधा कप अखरोट, 2 बड़े चम्मच पोस्त दाना (6 घंटे भिगोएं)  
1 छोटी चम्मच काली मिर्च, 2 छोटी चम्मच साबुत धनिया, 1 छोटी चम्मच जीरा  
2 इंच अदरक, 2-3 हरी मिर्च, आधा प्याज, 10-12 लहसुन की कली, 2 सूखी लाल मिर्च  
पुदीना पत्ते, धनिया डंठल, सफेद-काला नमक, हल्दी, अनारदाना या आमचूर

Advertisement

सिड्डू बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले आटा गूंथ लें। नमक, चीनी, यीस्ट और तेल डालकर सॉफ्ट आटा तैयार करें। 2 घंटे गर्म जगह पर फर्मेंट होने दें।  
स्टफिंग के लिए सारे भिगोए मेवे और मसाले मिक्सी में बिना पानी डाले पीस लें।  
फर्मेंट आटे से मोटी लोइयां बेलें, स्टफिंग भरें और गुजिया जैसा बंद कर दें। 5-10 मिनट ढककर रखें।  
स्टीमर की प्लेट ग्रीस करके सिड्डू रखें, ऊपर थोड़ा घी लगाएं। मीडियम आंच पर 15 मिनट भाप में पकाएं।

चटनी कैसे बनाएं?

बचे अखरोट, खसखस, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, जीरा, नमक, प्याज, पुदीना, काला नमक, 3 बड़े चम्मच दही और नींबू डालकर चटनी पीस लें। सिड्डू तैयार होते ही गर्म-गर्म घी डालकर चटनी के साथ सर्व करें। सुबह का नाश्ता या चाय के साथ भी सिड्डू पूरे परिवार को खुश कर देगा। एक बार ट्राई कर लिया तो फिर बार-बार बनाने का मन करेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 4 साल के मासूम बच्चे को पटक-पटक कर अधमरा किया, रूह कंपाने वाला VIDEO

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड