अपडेटेड 21 April 2025 at 15:46 IST

Earth Day 2025 Quotes: प्रकृति का न करें हरण, आओ बचाएं पर्यावरण...! पृथ्वी दिवस पर संदेश

हर साल विश्व पृथ्वी दिवस यानी वर्ल्ड अर्थ डे 22 अप्रैल को मनाया जाता है। ऐसे में आप यहां दिए गए कोट्स अपनों को भेज सकते हैं।

Earth Day 2025 Quotes
Earth Day 2025 Quotes | Image: freepik

Earth Day 2025 Quotes: पृथ्वी दिवस को मनाने का मकसद न केवल पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है बल्कि ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रति लोगों को जागरुक करना है। बता दें, हर साल विश्व पृथ्वी दिवस यानी वर्ल्ड अर्थ डे 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत का प्रस्ताव सन 1969 में पीस एक्टिविस्ट जॉन मैककोनेल ने यूनेस्को सम्मेलन में रखा था, फिर 22 अप्रैल का दिन इसे मनाने के लिए चुना गया। फिर अमेरिका में  22 अप्रैल 1970 को पहली बार ये दिन मनाया गया था। बता दें कि पृथ्वी दिवस पर सन् 1990 में 141 राष्ट्रों के 20 करोड़ लोगों ने इस दिन को मनाया था। ऐसे में यदि आप इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो यहां दिए गए कोट् आपके बेहद काम आ सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे पृथवी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

पृथ्वी दिवस पर संदेश 2025

  • पृथ्वी की परवाह,
    आने वाले जन्म के लिए परवाह।
    पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
  • अर्थ का कुछ करो,
    नहीं तो हो जाएगा अनर्थ।
    पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
  • पृथ्वी को बंजर ना बनाएं,
    हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाएं।
    पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
  • पृथ्वी हमारी नहीं,
    हम पृथ्वी के हैं...
    पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
  • प्रकृति का न करें हरण,
    आओ बचाएं पर्यावरण।
    पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

इस साल की थीम

बता दें कि हर साल इस दिन के लिए थीम तय की जाती है। इस साल यानि 2025 के लिए थीम तय की गई है। इस साल की थीम "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" थीम के साथ मनाया जाएगा। इस साल का मेन मोटिव साल 2030 तक वैश्विक स्तर पर स्वच्छ बिजली उत्पादन को तीन गुना करना है।

ये भी पढ़ें - Constipation: कब्ज मिनटों में हो सकती है गायब, घर में बना लें ये चूर्ण

Advertisement

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 April 2025 at 15:46 IST