अपडेटेड 3 April 2025 at 21:30 IST
Durga Ashtami Bhog 2025: एक कटोरी सूजी के हलवे में कितना पानी डालें? जानें रेसिपी
How much water is in a Suji Halwa 1 cup? आप सूजी का हलवा बनाना चाहते हैं तो यहां दी गई आसान सी रेसिपी आपके बेहद काम आ सकती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How much water is in a Suji Halwa 1 cup? नवरात्रि के मौके पर भक्त न केवल व्रत रखते हैं बल्कि मां को प्रसन्न करने के लिए उपाय भी रखते हैं। वहीं आठवें दिन कन्या पूजन कर माता को सूजी के हलवे का भोग लगाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को सूजी का हलवा ठीक प्रकार से नहीं बनाना आता। बता दें, इसके पीछे कारण है गलत सामग्री और बनाने का गलत तरीका। जी हां, लोगों को पता ही नहीं है सूजी का हलवा कैसे बनाया जाता है। ऐसे में यदि आप दुर्गाष्टमी पर माता का भोग लगाना चहाते हैं तो सूजी के हलवे की रेसिपी यहां दी जा रही है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप सूजी के हलवे को कैसे बना सकते हैं और एक कटोरी सूजी में कितना पानी डालना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
एक कटोरी सूजी में कितना पानी डालना चाहिए?
- सूजी का हलवा बनाने के लिए आपके पास सूजी, देसी घी, चीनी, काजू, किशमिश, छोटी इलायची और बादाम का होना बेहद जरूरी है।
- अब आप सबसे पहले एक कढ़ाई को गर्म करने के लिए गैस पर रखें। उसमें आधा चम्मच घी डालें।
- जब कढ़ाई गर्म हो जाए तो उसमें एक कटोरी सूजी डाल दें। अब कलछी से हल्का-हल्का चलाएं। ध्यान रहे कि आंच थोड़ी मंदी होनी चाहिए। सूजी को तब तक चलाते रहें। जब तक वह ब्राउन ना हो जाए।
- सूजी को लगातार चलाते रहें। वरना सूजी जल भी सकती है। जब सूजी ब्राउन हो जाए तो एक कटोरी सूजी में चार गुना पानी यानी की चार कटोरी पानी डालें।
- अब उसमें चीनी मिलाएं। चीनी आप स्वादानुसार मिला सकते हैं। अब हलवे को धीमी गैस पर पकने दें। बीच-बीच में हलवे को चलाएं।
- इधर आप सूखे मेवा को छोटे-छोटे टुकड़ों में कांटे। सूखे मेवे के रूप में आप बादाम, सूखा नारियल, काजू आदि ले सकते हैं। कुछ लोग किशमिश भी डालते हैं।
- अब आप हलवे में काजू, बादाम और किशमिश डालें और ऊपर से इलायची पाउडर मिक्स कर लें। आपका हलवा तैयार है।
ये भी पढ़ें - Summer Tips: पेट की गर्मी खत्म करने के लिए क्या खाएं?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 April 2025 at 21:30 IST