Summer Tips: पेट की गर्मी खत्म करने के लिए क्या खाएं?
How can I cool my stomach heat? मैं अपने पेट की गर्मी को कैसे ठंडा कर सकता हूं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How can I cool my stomach heat? गर्मियों में अक्सर लोगों को पेट में गर्मी हो जाती है। यह समस्या गर्म मौसम के अलावा तब होती है जब व्यक्ति गर्म तासीर वाली चीज खा लेता है। ऐसे में यह समस्या होने पर पेट में दर्द, मरोड़ और लूज मोशन की समस्या हो जाती है। बता दें कि यदि आप पेट की गर्मी को दूर करना चाहते हैं तो उन चीजों का सेवन करें, जो पेट को ठंडा रखें।
आज का हमारा लेख उन्हीं चीजों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेट को ठंडा रखने वाली चीजें कौन सी हैं। पढ़ते हैं आगे…
पेट की गर्मी खत्म करने के लिए क्या खाएं?
- गर्मियों में लोगों को खीरे का सेवन करना चाहिए। खीरे के अंदर भरपूर मात्रा में पानी होता है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकता है। साथ ही पेट की गर्मी को बाहर निकाल सकता है। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप खीरे का सेवन इसलिए भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें आयरन और विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर को तरोताजा रख सकता है।
- बता दें, दही के सेवन से भी पेट की गर्मी दूर हो सकती है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन पाया जाता है जो डाइजेशन को बेहद ही अच्छा कर सकता है। साथ ही दही के सेवन से पाचन क्रिया अच्छी होती है। दही शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही दही के सेवन से हड्डियों को भी तंदुरुस्त रखा जा सकता है।
- यदि आप अपने शरीर की गर्मी को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में पुदीने का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि पुदीने के सेवन से भी पेट की गर्मी को बाहर निकाला जा सकता है। यह पाचन तंत्र को अच्छा बनाता है। पुदीने के सेवन से पेट फूलने की समस्या से भी राहत मिल सकती है। यह गैस, बदहजमी आदि समस्याओं को दूर करता है।
- यदि रात को सोने से पहले सौंफ के पानी का सेवन किया जाए तो इससे पेट की गर्मी को दूर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - फ्लाइट से पहले क्या न खाएं? वरना सफर हो जाएगा मुश्किल
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।