Dosa Recipe: घर पर रहकर बनाएं हांडी डोसा, शेफ ने बताई आसान सी रेसिपी
Dosa Recipe in Hindi: आप घर पर रहकर कैसे हांडी डोसा बना सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से आसान सी रेसिपी...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Dosa Recipe in Hindi: डोसा सभी को पसंद आता है। यदि आप डोसे के फैन हैं तो ऐसे में आप बाहर जानें की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर पर रहकर आसानी से डोसा बना सकते हैं और अपनों को खिला सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी रेसिपी पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर रहकर कैसे डोसा बना सकते हैं। ये रेसिपी सांबरपोट के एग्जीक्यूटिव शेफ कमल कांत जी ने सांझा की है। पढ़ते हैं आगे…
हांडी डोसा के लिए सामग्री
सरसों के बीज- 2 ग्राम
सौंफ के बीज 1 ग्राम
साबुत लाल मिर्च: 2 ग्राम
लहसुन: 8 ग्राम
करी पत्ता: 1 ग्राम
चेट्टीनाड मसाला पाउडरृ- 45 ग्राम
साबुत काली मिर्च: 1 ग्राम
नारियल का दूध: 20 मिली
नमक: 5 ग्राम
हांडी डोसा की ग्रेवी के लिए सामग्री
मटका/हांडी: 1
पनीर: 250 ग्राम
कसा हुआ पनीर: 50 ग्राम
अंडा रहित मेयोनेज़: 20 ग्राम
मिश्रित सब्जियाँ (प्याज, गाजर, पत्तागोभी): 50 ग्राम
रिफाइंड तेल: 30 मि.ली
गनपाउडर (मसाला मिश्रण): 10 ग्राम
डोसा बैटर: 120 ग्राम
Advertisement
चरण 1: हांडी डोसा बनाने की विधि
- एक पैन में तेल गर्म करें।
- चेट्टीनाड मसाला, सौंफ़ के बीज, लाल मिर्च और करी पत्ता डालें।
- पनीर डालें; 2-3 मिनट तक पकाएं।
- ग्रेवी को हांडी/मटका में डालें।
चरण 2: हांडी डोसा तैयार करें
- डोसा बैटर को तवे पर गर्म करें।
- तेल डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
- मिश्रित सब्जियां डालें और समान रूप से फैलाएं।
- ऊपर से कसा हुआ पनीर और अंडा रहित मेयोनेज डालें।
- 20 सेकंड तक पकाएं।
- डोसे को त्रिकोण आकार में मोड़ लीजिए।
- हांडी/मटका में रखें और सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।