अपडेटेड 5 November 2024 at 12:34 IST

बदलते मौसम में पिएं अदरक के साथ इन 3 चीजों का काढ़ा, बंद हो जाएगी बहती नाक

How do you get rid of a cough and a cold fast? बदलते मौसम यदि आप भी बहती नाक से परेशान हैं तो ऐसे में आप यहां दिए गए काढ़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Kadha
Kadha adrak | Image: Unsplash

How can I stop coughing fast? मौसम बदल रहा है। ऐसे में ठंड ने दस्तक देती है। बता दें कि ठंड के कारण लोगों को सर्दी, खांसी, जुकाम आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिन लोगों को साइनस है या अस्थमा की समस्या है उन लोगों को कई और समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। ऐसे में बता दें कि आप घर पर रहकर आसानी से काढ़ा तैयार कर सकते हैं और इस समस्या से राहत दिला सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दी को दूर करने में कौन सा काढ़ा (What are home remedies for cough?) आपके काम आ सकता है। पढ़ते हैं आगे…

सर्दी के लिए काढ़ा कैसे बनाएं? (cold and cough home remedies)

  1. काढ़ा बनाने के लिए आपके पास अदरक, शहद, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी के पत्ते होने बेहद जरूरी हैं। 
  2. अब आप सबसे पहले तुलसी के पत्तों को अच्छे से धो लें और उसके बाद उन्हें एक गिलास पानी में उबालने के लिए रख दें। 
  3. अब इसी पानी में अदरक की एक गांठ भी डालें, साथ में चुटकी भर हल्दी और काली मिर्च मिलाएं। 
  4. अब जब एक गिलास पानी आधा गिलास रह जाए तो उसे गिलास में छान लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। बता दें कि शहद ऑप्शनल है आप बिना शहद मिलाए भी इसका सेवन कर सकते हैं। अब बने काढ़े का सेवन करें। 
  5. बता दें कि यह काढ़ा न केवल सर्दी से राहत दिला सकता है बल्कि इस काढ़े के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर को बैक्टीरिया के कारण होने वाली समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। 
  6. ध्यान रहे कि इस काढ़ें में इस्तेमाल होने वाली चीजों की तासीर बेहद गर्म है। ऐसे में इनका सेवन सीमित मात्रा ही करें।

ये भी पढ़ें - Chhath Puja 2024 Wishes : छठ पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 November 2024 at 12:34 IST