अपडेटेड 12 March 2026 at 10:44 IST

Daliya Dosa Recipe: घर पर इस तरह बनाएं क्रिस्पी दलिया डोसा, सेहत के लिए फायदेमंद; जानें बनाने के सही तरीका

Daliya Dosa Recipe: आज के दौर में स्वस्थ जीवनशैली के लिए पौष्टिक नाश्ता बेहद जरूरी है। आमतौर पर डोसा चावल और दाल से बनाया जाता है, लेकिन दलिया डोसा स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर है। आइए इसे बनाने के बारे में जानते हैं।

Daliya Dosa Recipe
Daliya Dosa Recipe | Image: Frepik

Daliya Dosa Recipe: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। अक्सर लोग स्वाद के चक्कर में सेहत से समझौता कर लेते हैं, लेकिन क्या हो अगर आपको स्वाद और सेहत दोनों एक ही डिश में मिल जाएं? दलिया डोसा  एक ऐसा ही बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट और क्रिस्पी होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर है। आइए इस लेख में विस्तार से दलिया डोसा बनाने की सामग्री और किस तरह बनाएं? इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

क्यों खास है दलिया डोसा?

दलिया फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। साधारण चावल के डोसे की तुलना में दलिया डोसा में कैलोरी कम होती है और यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। यह वजन घटाने वालों और डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा नाश्ता है।

दलिया डोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • दलिया
  • धुली उड़द दाल
  • चना दाल
  • मेथी दाना
  • नमक
  • पानी
  • तेल या घी

दलिया डोसा किस तरह बनाएं? 

  • सबसे पहले दलिया, उड़द दाल, चना दाल और मेथी दाने को साफ पानी से 2-3 बार धो लें। अब इन्हें एक बड़े बर्तन में पर्याप्त पानी डालकर लगभग 4 से 5 घंटे के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें। मेथी दाना डोसे को फर्मेंट करने और उसे अच्छा रंग देने में मदद करता है।
  • जब दाल और दलिया अच्छी तरह फूल जाएं, तो अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे कि बैटर न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा।
  • तैयार बैटर को एक गहरे बर्तन में निकालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब इसे ढककर किसी गर्म जगह पर 7-8 घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें। फर्मेंटेशन से डोसा हल्का और सुपाच्य बनता है।
  • गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। तवा गरम होने पर उस पर पानी की कुछ बूंदें छिड़कें और सूती कपड़े से पोंछ लें। अब आंच को धीमा करें और तवे के बीच में एक बड़ा चम्मच बैटर डालें। इसे गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं।
  • डोसे के किनारों पर थोड़ा सा तेल या घी डालें। मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि किनारे अपने आप तवे को छोड़ने न लगें और डोसा गोल्डन ब्राउन न हो जाए।

ये भी पढ़ें - रसोई से लेकर गाड़ियों तक...आखिर क्यों चर्चा में हैं ये 4 गैसें और भारत में कहां से होती है इनकी सप्लाई?

दलिया डोसा खाने के फायदे क्या है? 

दलिए में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। फाइबर के कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। साथ ही, यह रिफाइंड अनाज की तुलना में अधिक सुरक्षित है।

Advertisement

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 10:44 IST