अपडेटेड 29 November 2024 at 16:53 IST
दो हफ्ते खाली पेट लगातार खाएं यह पत्ता, दूर हो जाएंगी कई समस्याएं
Curry Leaves benefits: यदि खाली पेट करी पत्ता खाया जाए तो इससे कई समस्याएं दूर हो सकती है। जानते हैं उनके बारे में…
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Curry leaf benefits in hindi: वैसे तो औषधि के रूप में न जानें कितने पत्ते ऐसे हैं जो इस्तेमाल में लिए जाते हैं पर आज हम बात कर रहे हैं करी पत्ता की। करी पत्ता सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं यदि ये दो हफ्ते यानी 14 दिन लगातार इसका सेवन खाली पेट किया जाए तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाली पेट करी पत्ता खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे (Curry patte ke fayde in hindi) हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
खाली पेट करी पत्ता खाने के फायदे
- खाली पेट करी पत्ता खाने से त्वचा पर रंगत निखर सकती है। बता दें इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग और सुंदर बनाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
- खाली पेट करी पत्ता खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। यह दिल की सेहत के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
- यदि खाली पेट करी पत्ते का सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया को भी तंदुरुस्त बनाया जा सकता है। पाचन क्रिया पेट की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है।
- आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप खाली पेट करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से व्यक्ति फिट रह सकता है।
- खाली पेट करी पत्ते के सेवन से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकाला जा सकता है। यह शरीर को फिल्टराइज करने में उपयोगी साबित हो सकता है। यदि आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं तो ऐसे में आप खाली पेट करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इससे बालों को काला और घना भी बनाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 November 2024 at 16:53 IST