Garlic Paratha Recipe: प्रचंड ठंड में जरूर खाएं लहसुन का पराठा, शरीर में आएगी गर्मी; स्वाद बढ़ाने के लिए नोट कर ले रेसिपी
Garlic Paratha Recipe: जनवरी के महीने में प्रचंड ठंड पड़ती है। इस मौसम में लहसुन के पराठे जरूर खाने चाहिए। इससे शरीर की गर्मी बढ़ती है और मजेदार स्वाद आ जाता है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Garlic Paratha Recipe: लहसुन शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करता है और नेचुरल औषधि के रूप में माना गया है। प्रचंड ठंड में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। लोग अक्सर अपने खाने में भी इसका सेवन बढ़ा देते हैं। इसी कड़ी में लहसुन के पराठे भी आते हैं। चाय के साथ इन कुरकुरे और मसालेदार पराठे खाकर तो मजा ही आ जाता है। ठंड में शरीर की गर्मी बढ़ाने के लिए, इन पराठों की फटाफट नोट कर लें रेसिपी...
लहसुन के पराठे बनाने के लिए जरूर चीजें
लहसुन के पराठे बनाने के लिए आपको 4 कप गेहूं का आटा, 20-25 लहसुन की कलियां, 2-4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1/2 कप बारीक कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया, हाफ छोटी स्पून लाल मिर्च पाउडर, हाफ छोटी स्पून हल्दी पाउडर, नमक और घी/तेल पराठे पर लगाकर पकाने के लिए। बता दें कि लहसुन के पराठों को बनाने का तरीका काफी आसान है। इसके साथ ही बहुत कम चीजों का इस्तेमाल करके आप इसे तैयार कर सकते हैं।
कैसे बनाएं लहसुन के पराठे?
- सबसे पहले लहसुन की सभी कलियों छोटा-छोटा काट लें। अब इसे सिल-बट्टे पर हल्का दरारा कर लें। एक परात में आटा लगाने के लिए निकाल लें।
- आटे में तैयार किए गए लहसुन, हरी मिर्च, हरी धनिया मिला लीजिए। इसी में सभी मसालें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक भी मिला लीजिए।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को आटे के साथ मिक्स कर लीजिए। आराम से आटे को पराठा बनाने के लिए गूंथ लें। इसके बाद नरम आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए।
- सभी लोइयों को एक-एक करके बेल लीजिए, फिर तवे पर तेल या फिर घी से अच्छी तरीके से तल लीजिए।
- अब आपको लहसुन के पराठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लेना है। जब पराठे का रंग सुनहरा या फिर हल्का भूरा हो जाए, तब आप गैस बंद कर दें।
- लहसुन के कुरकुरे पराठे खाने के लिए एकदम रेडी हैं। आप दही, चाय या फिर अचार के साथ लहसुन के पराठे खा सकते हैं।