अपडेटेड 3 April 2025 at 19:04 IST
Coffee: कॉफी लेने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
Coffee Benefits in Hindi: लोगों को पता होना चाहिए कि कॉफी पीने का सही समय क्या है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Coffee Benefits in Hindi: कॉफी पीना सेहत के लिए अच्छा भी है और बुरा भी। यदि अधिक मात्रा में कॉफी पी जाए तो इससे नुकसान भी हो सकते हैं और यदि सुबह उठकर कॉफी का सेवन खाली पेट किया जाए तो इससे भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि कॉफी पीने का सही समय क्या है। बता दें कॉफी में कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो अच्छे होते हैं। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि कॉफी पीने का सही समय क्या है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कॉफी पीने का सही समय क्या है।
कॉफी के फायदे
- बता दें, कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो व्यक्ति को एक्टिव रखता है साथ ही थकान को दूर करता है।
- कॉफी के सेवन से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सकती है। यह व्यक्ति को मानसिक रूप से सचेत करता है।
- यदि सुबह कॉफी का सेवन किया जाए तो शरीर को ऊर्जा मिल सकती है। काफी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल से बचा सकते हैं।
कॉफी के नुकसान
- कॉफी यदि शाम के वक्त पी जाए तो इससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
- शाम को कॉफी के सेवन से तनाव की समस्या हो सकती है।
- शाम को कॉफी पीने से पेट में गैस, जलन, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
कॉफी लेने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
बता दें कि कॉफी पीने का सही समय सुबह के वक्त माना जाता है। वहीं रात को या शाम के वक्त कॉफी पीना सही नहीं मानते हैं। हालांकि इससे ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। हर शरीर की तासीर अलग होती है। ऐसे में कॉफी को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले उसकी सीमित मात्रा की जानकारी डॉक्टर से ले लें। अगर आपको शाम को कॉफी पीने का मन है तो आप सोने से तकरीबन 5 घंटे पहले काफी का सेवन कर सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 April 2025 at 19:04 IST