अपडेटेड 3 April 2025 at 18:49 IST

Skin Care: पुरुषों के चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या करना चाहिए?

यदि पुरुष गर्मियों में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

Skin care tips in Hindi
Skin care tips in Hindi | Image: freepik

Skin care tips in Hindi: गर्मियों में हमें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे में बता दें कि न केवल महिलाओं को नहीं बल्कि पुरुष को भी अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर देखभाल न की जाए तो इससे त्वचा खराब हो सकती है। यदि आप भी इन लोगों में से एक हैं और जानना चाहते हैं कि पुरुष अपनी त्वचा का कैसे ख्याल रखें, तो आज का हमारा लेख आपके लिए हैं। 

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुरुषों की त्वचा का ख्याल कैसे रख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

पुरुषों के चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या करना चाहिए? 

  1. गर्मियों में सूरज की किरणें त्वचा को खराब कर सकती हैं। ऐसे में बता दें कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल न केवल त्वचा को बचा सकता है बल्कि चेहरे को धूल और धूप से भी बचा सकता है। 
  2. टी ट्री ऑयल के इस्तेमाल से भी त्वचा को अच्छा बनाया जा सकता है। ऐसे में बता दें, टी ट्री ऑयल के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुंहासे और पिंपल्स को दूर कर सकते हैं। साथ ही धूप के कारण होने वाली टैनिंग को भी दूर कर सकते हैं। 
  3. यदि पुरुष अपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल को लगाते हैं तो इसे जलन से राहत मिल सकती है। बता दें, इससे चेहरे को हाइड्रेट रखा जा सकता है साथ ही डैमेज होने से भी बचाया जा सकता है।  
  4. पुरुषों को चेहरे के साथ-साथ अपने होंठों का भी ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में पुरुष होंठ सूखने और फटने से बचने के लिए उस पर लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे अलग रात को सोने से पहले शहद या कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल भी होंठों पर कर सकते हैं। 
  5. यदि रात को सोने से पहले पुरुष त्वचा पर नारियल तेल लगाते हैं तो इससे फायदा मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें - Flour: गर्मी में कौन सा आटा खाना सबसे अच्छा है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 April 2025 at 18:49 IST