अपडेटेड 13 December 2025 at 21:06 IST

Choco Chips Cookies Recipes: बेकरी जैसे टेक्सचर वाली 'चॉको चिप्स कुकीज' अब घर पर बनाएं, जानें बनाने का सही तरीका

Choco Chips Cookies Recipes: क्रिसमस अब नजदीक है और इस त्योहार में लोग एक दूसरे को अगर मीठा देने की सोच रहे हैं तो आपके लिए चॉको चिप्स कुकीज सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए इस लेख में बैकरी जैसे चॉको चिप्स बनाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Choco Chips Cookies Recipes
Choco Chips Cookies Recipes | Image: Freepik

Choco Chips Cookies Recipes: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें चाय या कॉफी के साथ क्रिस्पी, चीवी और अंदर से हल्की मुलायम चॉको चिप्स कुकीज खाना पसंद है? बाजार से लाई गई कुकीज तो स्वादिष्ट होती हैं, लेकिन घर पर बनी ताज़ी कुकीज की बात ही कुछ और है। बेकरी जैसी परफेक्ट कुकीज घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही सामग्री और कुछ ट्रिक्स से आप भी बेहतरीन कुकीज बना सकते हैं। 

इतना ही नहीं, आप इन चॉको चिप्स कुकीज को आप क्रिसमस के मौके पर एक दूसरे को बनाकर गिफ्ट भी कर सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से चॉको चिप्स ककीज बनाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

'चॉको चिप्स कुकीज' बनाने के लिए क्या-क्या सामान चाहिए? 

  • मैदा
  • बेकिंग सोडा
  • नमक
  • बिना नमक वाला मक्खन
  • ब्राउन शुगर
  • दानेदार चीनी
  • वनीला एक्सट्रेक्ट
  • अंडा
  • चॉको चिप्स

ये भी पढ़ें - Surya Dev Stotra: रविवार के दिन जरूर करें सूर्य अष्टोत्तर शतनामावली स्तोत्र का पाठ, जीवन की सभी मुश्किलें होंगी दूर 

'चॉको चिप्स कुकीज' घर पर कैसे बनाएं? 

  • एक बड़े कटोरे में, मैदा, बेकिंग सोडा और नमक को एक साथ छान लें। इसे अच्छी तरह से मिला लें ताकि बेकिंग सोडा पूरी तरह से मिल जाए। इस मिश्रण को एक तरफ रख दें।
  • एक दूसरे कटोरे में, हल्के पिघले हुए मक्खन, ब्राउन शुगर और सफेद चीनी को इलेक्ट्रिक मिक्सर या हैंड व्हिस्क से तब तक फेंटें जब तक यह मिश्रण हल्का और क्रीमी न हो जाए। इसमें लगभग 2-3 मिनट लगेंगे। ब्राउन शुगर का इस्तेमाल ही कुकीज को चीवी टेक्सचर देता है।
  • अब इसमें अंडा और वनीला एक्सट्रेक्ट डालकर तब तक फेंटें जब तक वे अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं। ज्यादा न फेंटें।
  • धीरे-धीरे सूखी सामग्री के मिश्रण को गीली सामग्री में मिलाएं। इसे तब तक ही मिलाएं जब तक मैदा बस मिल न जाए। याद रखें, आपको मिश्रण को बहुत ज्यादा नहीं मिलाना है। वरना इससे कुकीज हार्ड हो जाएगा। 
  • अब इसमें चॉको चिप्स डालें और स्पैटुला से हल्के हाथ से मिला दें।
  • सबले जरूरी चीज, डो को प्लास्टिक रैप में लपेटकर कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। डो को फ्रीज करने से वह बेक होते समय ज़्यादा नहीं फैलता है और कुकीज मोटी, चीवी और बेकरी जैसी बनती हैं। 
  • ओवन को प्री-हीट जरूर करें। बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं। डो के छोटे-छोटे गोले बनाकर ट्रे पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें। उसके बाद इसे बेक करें। कुकीज के किनारे हल्के भूरे जरूर होने चाहिए और बीच का हिस्सा हल्का सोफ्ट होना चाहिए। 
  • ओवन से निकालने के तुरंत बाद, कुकीज को ट्रे पर ही 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद, वायर रैक पर निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने पर ये सख्त और क्रिस्पी हो जाएंगी।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 December 2025 at 21:06 IST