अपडेटेड 13 November 2024 at 19:17 IST
Children's Day 2024: नागरिकता देश की सेवा में होती हैं...! पढ़ें पंडित जवाहर लाल नेहरू के 10 कोट्स
What was Jawaharlal Nehru's famous line? बच्चों के बारे में जवाहरलाल नेहरू का प्रसिद्ध उद्धरण क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Jawaharlal nehru quotes for children: पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन बाल दिवस भी मनाते हैं। बता दें कि पंडित जवाहरलाल नेहरू न केवल हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे बल्कि ये एक महान पॉलिटिशियन भी थे। ऐसे में इनके द्वारा कहीं गई बातें और उनके विचार लोगों को न केवल सफलता की राह पर ले जाते हैं बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी बताते हैं। ऐसे में उनके कोट्स जरूर पढ़ने चाहिए।
आज का हमारा लेख इन्हीं विचारों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कौन से विचार अपने बच्चों को सुना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
बच्चों के बारे में जवाहरलाल नेहरू के कोट्स (quote of Jawaharlal Nehru)
- बच्चे एक बगीचे में कलियों की तरह होते हैं और उन्हें प्यार से पोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं।
- तथ्य, तथ्य हैं और आपके नापसंद करने से गायब नहीं हो जाएंगे।
- एक महान कार्य में लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंततः सफल जरूर होता है।
- सफलता उन्हें मिलती है, जो निडर होकर फैसला लेते हैं और परिणामों से नहीं घबराते।
- संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।
- बहुत अधिक सतर्क रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ा है।
- सही शिक्षा से ही समाज की बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।
- एक पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अगर अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो वे अमीर को और अमीर तथा गरीब को और गरीब बना देती हैं।
- लोगों की कला उनके मन के विचारों को दर्शाती है।
- दीवार के चित्रों को बदल कर हम इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 November 2024 at 19:17 IST