Chana Dal Halwa Recipe: मिनटों में घर पर ही तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा चना दाल हलवा, नोट कर लें रेसिपी

Chana Dal Halwa Recipe: घर पर ही अब चना के दाल का टेस्टी हलवा बना सकते हैं। इसमें रेस्टोरेंट जैसा ही स्वाद आपको मिलेगा। नोट कर लें ये आसान रेसिपी।

Chana Dal Halwa Recipe
Chana Dal Halwa Recipe | Image: freepik

Chana Dal Halwa Recipe: अगर आप अपने घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा डेजर्ट तैयार करना चाहते हैं, तो चना दाल का हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। इस हलवे में शानदार खुशबू और क्रीमी टेक्सचर इसे हर उम्र के लोगों के लिए फेवरेट बना देता है। खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता है। इसके साथ ही कम सामग्री में इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इस हलवे को आप वीकेंड में या किसी खास मौते पर आसानी से ताैयार कर सकते हैं।

चना दाल का हलवा होता है सेहत के लिए हेल्दी

चना के दाल का हलवा सेहत के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। ये अपने गाढ़े और क्रीमी टेक्सचर के लिए जाना जाता है। जब इसे घी में अच्छी तरह भुना जाता है, तो इसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती है। इलायची और बादाम का फ्लेवर इसे और भी खास बना देता है। यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है और इसे गर्म या हल्का ठंडा करके भी सर्व किया जाए तो इसे खाने में मजा ही आ जाता है।

चना दाल का हलवा बनाने  की जरूरी सामग्री

इस हलवे को बनाने के लिए चना दाल, घी, चीनी, दूध, इलायची पाउडर और बादाम जैसी सामान्य सामग्री की जरूरत होती है। ये सभी चीजें आसानी से घर में उपलब्ध होती हैं, जिससे यह रेसिपी और भी आसान बन जाती है।

बनाने का आसान तरीका

  • चना दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को कुकर में पानी के साथ उबाल लें।
  • उबली हुई दाल के पानी को निकालकर दाल को स्मूद पेस्ट में पीस लें।
  • अब एक कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें दाल का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर भून लें।
  • जब दाल हल्की ब्राउन होने लगे, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • इसके बाद बचा हुआ घी डालकर लगातार चलाते रहें ताकि हलवा जले नहीं। 
  • जब हलवे से घी अलग होने लगे, तब इसमें दूध डालें और कुछ देर पकाएं। 
  • लास्ट में कटे हुए बादाम डालकर गार्निश करें और गरमागरम सर्व करें।
  • आप इस हलवे को ताजा गरमागरम परोस सकते हैं या चाहें तो फ्रिज में रखकर हल्का ठंडा करके भी खा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद मेथी के दाने को मिलाकर बनाएं ये पेस्ट, 5 देसी नुस्खें

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड