Silky Hair At Home: किचन में मौजूद मेथी के दाने को मिलाकर बनाएं ये पेस्ट, झाड़ू जैसे बाल भी हो जाएंगे शाइनी, अपनाएं 5 देसी नुस्खें
Silky Hair At Home: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही अक्सर बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। इसके लिए सबसे बेस्ट घरेलू नुस्खे होते हैं। आइए आपको बताते हैं कि झाड़ू जैसे बालों को सिल्की और शाइनी कैसे बना सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Silky Hair At Home: आजकल बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स के कारण बालों का रूखा और बेजान होना आम समस्या बन गया है। ऐसे बाल न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं बल्कि जल्दी टूटने और उलझने भी लगते हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि अब आपको महंगे सैलून ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप घर पर ही अपने बालों को मुलायम, चमकदार और हेल्दी बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं पांच देसी नुस्खें।
नारियल तेल से पोषण
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए नारियल तेल बेहद असरदार माना जाता है। हफ्ते में दो से तीन बार हल्के गुनगुने तेल से मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जड़ों को गहराई से पोषण मिलता है। इससे ड्रायनेस कम होती है और बालों में नैचुरल शाइन आने लगती है।
अंडा और दही का हेयर मास्क
प्रोटीन से भरपूर अंडा और मॉइश्चर देने वाला दही मिलकर बालों को डीप कंडीशन करते हैं। इस मास्क को बालों पर लगाने से बाल स्मूद और शाइनी बनते हैं। नियमित इस्तेमाल से बालों की क्वालिटी में साफ फर्क दिखाई देता है।
एलोवेरा और शहद हाइडेशन के लिए
एलोवेरा बालों को हाइड्रेट करता है जबकि शहद उन्हें सॉफ्ट बनाता है। इन दोनों का मिश्रण बालों की रुखापन दूर करने में मदद करता है और बालों को हेल्दी लुक देता है।
Advertisement
दूध से नैचुरल कंडीशनिंग
दूध एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। बालों पर इसे लगाने से तुरंत सॉफ्टनेस महसूस होती है और बाल ज्यादा स्मूद नजर आते हैं। यह उपाय खासतौर पर ड्राय बालों के लिए फायदेमंद है।
मेथी दाना से मिलेगा मजबूती
मेथी दाना बालों की फ्रिजीनेस कम करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका पेस्ट बालों में लगाने से बालों की शाइन बढ़ती है और टूटना भी कम होता है।
Advertisement
रोजाना देखभाल
अगर इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाया जाए तो कुछ ही समय में बालों में फर्क साफ नजर आने लगता है। सही देखभाल से रूखे और बेजान बाल भी सिल्की और हेल्दी बन सकते हैं।