अपडेटेड 29 September 2024 at 07:00 IST

1 दिन में कितनी बार चाय पीनी चाहिए? जानें चाय के साथ क्या खाना सही नहीं

What not to take with tea? चाय के साथ कौन सा खाना नहीं खाना चाहिए? 24 घंटे में कितनी चाय पीनी चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

tea Coffee
What is a safe amount of tea to drink daily? | Image: freepik

What should not eat with tea? अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं। वहीं यह फ्रेश रखने में भी मदद करती है। हालांकि डॉक्टर का मानना है कि खाली पेट चाय का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में व्यक्ति को चाय का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। लेकिन यदि आप चाय पी रही हैं तो आपको यह पता होना भी जरूरी है कि चाय के बाद किन चीजों का सेवन न करें। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चाय पीने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और कितनी चाय एक दिन में पिएं (chai kitni pini chahie)? पढ़ते हैं आगे… 

1 दिन में कितनी बार चाय पीनी चाहिए? (How many tea can I drink a day?)

यदि आप दूध वाली चाय का सेवन कर रहे हैं तो आप एक दिन में आप एक कप का सेवन कर सकते हैं। वहीं ब्लैक टी या ग्रीन टा का सेवन एक दिन में 2 से 3 कप लिया जा सकता है। लेकिन हम सलाह देते हैं कि आप चाय का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

चाय के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? (What should be avoided with tea?)

  • चाय पीने के बाद हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि हल्दी और चाय दोनों ही एक दूसरे से बेहद अलग हैं। ऐसे में इन दोनों का सेवन एक साथ करने से व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। व्यक्ति कब्ज एसिडिटी का शिकार हो सकता है। 
  • व्यक्ति को चाय पीने के बाद बेसन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। हालांकि व्यक्ति बेसन का सेवन पकौड़ी के रूप में करता है। लेकिन यह दोनों ही कांबिनेशन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
  • व्यक्ति को चाय पीने के बाद नींबू का सेवन भी नहीं करना चाहिए। हालांकि कुछ लोग वजन को कम करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन बता दें कि ये कॉम्बिनेशन सही नहीं है।

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि चाय पीने के बाद किन चीजों के सेवन से सेहत को नुकसान हो सकता है। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि व्यक्ति चाय के बाद इन चीजों को जोड़ने से पहले बार एक्सपर्ट की राय जरुर लें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - सुबह खाली पेट बस मुट्ठी भर खाना शुरू करें ये अंकुरित दाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 September 2024 at 06:57 IST