अपडेटेड 10 June 2024 at 15:55 IST
Pickle Tips: अचार के लिए खरीदने जा रहे हैं आम? इन बातों का रखें ध्यान, बेहद स्वादिष्ट बनेंगे पिकल्स
भारतीय खाने में अगर अचार ना हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। अगर आप आम का अचार बनाने जा रहे हैं, तो आपको मैंगों खरीदने समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Aam Ka Achar Kaise Banaye: मैंगों लवर्स को गर्मी के सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौसम में पके आमों से लेकर कच्चे आम से बनाई जाने वाली तरह-तरह की डिश लोगों को काफी पसंद होती हैं। वहीं इसमें आम का अचार भी शामिल है। कई लोग इसे बाजार से खरीदते हैं, तो कुछ लोग घर पर ही बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर आम का अचार बनाने जा रहे हैं, तो आम खरीदते समय कुछ बातों का ख्याल रखें।
दरअसल, भारतीय खाना काफी मसालेदार और चटपटा होता है। वहीं अगर खाने के साथ अचार या चटनी न हो तो खाना अधूरा सा लगता है। यही वजह है कि देश के हर कोने में तरह-तरह के अचार बनाने की परंपरा है, लेकिन भारत में सबसे ज्यादा आम का अचार पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी आम का अचार बनाने जा रहे हैं, तो आम लेने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
आप भी बनाने जा रहे हैं आम का अचार तो इन बातों का रखें ख्याल
आम की वैरायटी
आम का अचार बनाने के लिए कच्चे आम की जरूरत होती है, लेकिन इसमें भी कई तरह की वैरायटी आती है। ऐसे में अचार डालने से पहले आम की वैरायटी का ध्यान जरूर रखें। अचार के लिए केंट्स और हैडेन्स नामक वैरायटी अच्छी होती है।
आम के छिलके को करें चेक
कच्चा आम खरीदने के लिए सबसे पहले उसके छिलके को चेक करना चाहिए। अचार वाले आम के छिलके मोटे और खट्टे होने चाहिए। तभी यह लंबे समय तक चलते हैं।
Advertisement
साइज का रखें ध्यान
जब भी आप अचार के लिए आम खरीदने जाएं तो इसके साइज का ध्यान जरूर रखें। अचार के लिए हमेशा आम छोटे और गोल खरीदने चाहिए। यही अच्छे होते हैं।
खुशबू
अचार के लिए ज्यादा खट्टे आम चाहिए होते हैं। इसके लिए आप इसकी खुशबू से इसकी पहचान कर सकते हैं। दरअसल, खट्टे आम की खुशबू काफी अलग होती है, जिसकी मदद से आम पहचान सकते हैं कि आम खट्टे हैं या नहीं।
Advertisement
कौन सा आम अचार के लिए सही
अचार के लिए आम खरीदने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें की गूदे की जगह रेशे वाले आम खरीदें। इनका अचार बहुत ही स्वादिष्ट बनता है।
चखकर खरीदें आम
अचार के लिए आम खट्टे ही अच्छे लगते हैं। इसके लिए आप इसके खाकर चेक कर सकते हैं। यह भी अच्छा तरीका होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 June 2024 at 15:52 IST