अपडेटेड 27 November 2025 at 23:09 IST

Halwa Recipe: घर की ब्रेड से बनाएं सिर्फ 10 मिनट में लाजवाब हलवा, यहां जान लें आसान रेसिपी

Halwa Recipe: अगर आपको बहुत ज्यादा मीठा खाने का मन करता है, तो आप फटाफट घर पर ही सिर्फ 10 मिनट में ब्रेड का हलवा बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे बना सकते हैं ये हलवा।

Halwa Recipe
Halwa Recipe | Image: Freepik

Halwa Recipe: ब्रेड हलवा एक ऐसी मिठाई है, जो कम समय में तैयार हो जाती है। इसे बनाने के लिए आपको ब्रेड, दूध, घी और चीनी जैसी चीजों की जरूरत होती है। आपके किचन के सामान से बनने वाला यह हलवा न सिर्फ बच्चों का फेवरेट होता है, बल्कि अचानक आए मेहमानों के सामने भी एक परफेक्ट डेजर्ट बनकर उभरता है। इलायची की खुशबू और ड्राई फ्रूट का स्वाद इसे और भी खास बना देता है। आइए आपको बताते हैं कि ब्रेड हलवा कैसे बनाएं और इसे खास बनाने के आसान टिप्स क्या होती हैं।

ब्रेड हलवा: क्या है इसकी खासियत?

ब्रेड हलवा एक जल्दी से बनने वाली इंडियन मिठाई होती है, जिसे खासतौर पर तब बनाया जाता है जब कम समय में कुछ शानदार मीठा चाहिए होता है। घी का स्वाद, दूध की रिचनेस और इलायची की हल्की खुशबू इसे काफी टेस्टी बना देती है। यह त्योहारों, पूजा, वीकेंड डेजर्ट या घर में अचानक मिठाई का मन होने पर एक परफेक्ट ऑप्शन होता है।

ब्रेड हलवा बनाने के लिए जरूरी चीजें

इस हलवे के लिए ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं होती है। आपको बस यह सामान तैयार करके रखना होता है।

  1. ब्रेड स्लाइस: 6–8
  2. दूध: 1 कप
  3. घी: 3–4 tbsp
  4. चीनी: आधा कप 
  5. इलायची पाउडर: 1/4 tsp
  6. काजू, बादाम: 1–2 tbsp
  7. केसर

ब्रेड हलवा बनाने का आसान तरीका

यह हलवा 10 से 12 मिनट में तैयार हो जाता है। इसे बनाने का सबसे आसान तरीका इस प्रकार से है।

Advertisement
  • ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • कड़ाही में घी गर्म करके ब्रेड को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें दूध डालें और ब्रेड को नरम होने दें।
  • चीनी मिलाकर लगातार चलाते रहें और हलवा गाढ़ा होने दें।
  • इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट डालें।
  • 2-3 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें। 
  • अब आपका हलवा तैयार है।

क्या ब्रेड को तलना जरूरी होता है?

हलवा बनाने के लिए ब्रेड को तलना बिल्कुल जरूरी नहीं है। इसे केवल घी में भूनकर भी हलवा बनाया जा सकता है। इससे हलवा हल्का और कम ऑइली बनता है। इसके साथ ही ब्रेड हलवे में चीनी की जगह गुड़ मिलाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह हलवा न सिर्फ ज्यादा हेल्दी बनता है बल्कि इसका फ्लेवर और भी अच्छा हो जाता है।

ब्रेड हलवा तैयार होने में कितना समय लगता है?

ब्रेड हलवा सबसे तेजी से बनने वाली मिठाइयों में से एक है। इसे बनाने में 10 से 12 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगता है। बनने के बाद खाने में भी काफी टेस्टी लगता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  Bathroom Cleaning Tips: बाथरूम की बाल्टी और मग पर पीले दाग से हैं परेशान

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 November 2025 at 23:09 IST