अपडेटेड 11 February 2026 at 20:45 IST

Bihari Tisi Chutney Recipe: बिहार की ये लाजवाब अलसी की चटनी खा लेंगे तो भूल जाएंगे सारी चटनी, बनाना है बेहद आसान

Bihari Tisi Chutney Recipe: बिहार के खाने की बात हो तो लिट्टी-चोखा के बाद जिस चीज़ का नाम सबसे पहले ज़हन में आता है, वह तीखी-चटपटी तिसी की चटनी है। इसे अलसी की चटनी भी कहा जाता है, जो स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन मेल है। आइए इसकी चटनी बनाने के बारे में जानते हैं।

Bihari Tisi Chutney Recipe
Bihari Tisi Chutney Recipe | Image: Facebook

Bihari Tisi Chutney Recipe: अगर आप उत्तर भारत, खासकर बिहार के खान-पान के शौकीन हैं, तो आपने 'तीसी' यानी कि अलसी की चटनी का नाम जरूर सुना होगा। बिहार में तीसी सिर्फ एक बीज नहीं, बल्कि परंपरा और सेहत का एक अहम हिस्सा है। वैसे तो आपने धनिया, पुदीना या टमाटर की चटनियां खूब खाई होंगी, लेकिन बिहारी तीसी की चटनी का जो सोंधापन और तीखा स्वाद होता है, उसके आगे हर चटनी फीकी लगने लगती है। 

आप इसे लगभग 5-10 से मिनट पर तैयार कर सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से लाजवाब और तीखी चटनी बनाने के बारे में विस्तार से जानेंगे।

अलसी की चटनी बनाने के लिए सामग्री 

  • तीसी यानी कि अलसी 
  • सूखी लाल मिर्च
  • लहसुन की कलियां
  • नींबू का रस
  • नमक
  • सरसों का तेल

अलसी की चटनी किस तरह बनाएं? 

  • सबसे पहले एक लोहे की कड़ाही या पैन गरम करें। इसमें तीसी के दानों को डालें और मध्यम आंच पर भूनें। जब तीसी चटकने लगे और उससे सोंधी खुशबू आने लगे, तो समझ लीजिए कि यह तैयार है। ध्यान रहे, इसे जलाना नहीं है, बस हल्का भूरा होने तक भूनना है।
  • उसी पैन में सूखी लाल मिर्च को भी हल्का सा भून लें। अगर आप चाहें तो लहसुन को कच्चा भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर उसे भी हल्का भून सकते हैं।
  • अब भुनी हुई तीसी और लाल मिर्च को मिक्सर जार में डालें। इसमें लहसुन की कलियां और थोड़ा सा नमक मिलाएं। पहले इसे सूखा ही पीस लें ताकि तीसी का महीन पाउडर बन जाए। इसके बाद, इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर दोबारा पीसें जब तक कि यह एक स्मूद पेस्ट न बन जाए।
  • चटनी को एक कटोरे में निकालें। अब इसमें कच्चा सरसों तेल और नींबू का रस मिलाएं। कच्चा सरसों तेल इस चटनी की आत्मा है, जो इसे वो खास 'झार'और पारंपरिक स्वाद देता है।

ये भी पढ़ें - Fatty Liver Diet: क्या आपको लिवर हो गया है फैटी? तो अपनी डाइट का रखें खास ध्यान; जानें सुबह से लेकर रात तक क्या खाएं और क्या नहीं? 

अलसी की चटनी स्वाद के साथ  सेहत के लिए फायदेमंद

  • अलसी की चटनी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो दिल के लिए अच्छा माना जाता है। 
  • अलसी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे पाचन सही रहता है। 
  • आप इसे आप चावल-दाल, लिट्टी-चोखा या गरम पराठों के साथ खा सकते हैं।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 20:45 IST