अपडेटेड 4 January 2026 at 18:03 IST

Snowfall In January: जनवरी के महीने में देखनी है बर्फबारी? इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, कपल से लेकर बच्चे तक कर सकते हैं एन्जॉय

January Best Places: जनवरी का महीना बर्फबारी देखने और ठंड का मजा लेने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। चाहे आप कपल ट्रिप प्लान कर रहे हों या फैमिली वेकेशन, ये सभी जगहें आपको एक यादगार अनुभव देंगी।

best places to visit in January with family and for couples to see snowfall in winter
जनवरी में कहां घूमें? | Image: Freepik

Best Places To See Snowfall: अगर आप जनवरी के महीने में बर्फबारी देखने का सपना देख रहे हैं, तो यह समय घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ठंडी हवा, चारों तरफ सफेद बर्फ की चादर और पहाड़ों की खूबसूरती ये सब मिलकर ट्रिप को यादगार बना देते हैं। बता दें कि इन जगहों पर कपल, फैमिली और बच्चे सभी भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं।तो चलिए जानते हैं जनवरी में बर्फबारी देखने के लिए भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

जनवरी में मनाली बर्फबारी के लिए सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन है। सोलंग वैली में स्नोफॉल और स्नो एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। स्कीइंग, स्नोबॉल फाइट और फोटोग्राफी का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा कपल्स के लिए रोमांटिक मौसम मूड को फ्रेश कर देगा। बच्चों के लिए बर्फ में खेलने का शानदार मौका रहेगा।

Uploaded image

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

अगर आप असली बर्फबारी का अनुभव चाहते हैं, तो गुलमर्ग जरूर जाएं। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलेंगे। इसे दुनिया की मशहूर स्कीइंग लोकेशन  भी कहा जाता है। गुलमर्ग गोंडोला राइड बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है। साथ ही, फैमिली के लिए शानदार ट्रिप हो सकती है।

औली, उत्तराखंड

औली को भारत की स्कीइंग कैपिटल भी कहा जाता है। जनवरी में घनी बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा नंदा देवी और हिमालय का खूबसूरत नजारा भी यहां देखने को मिलेगा। इस जगह का शांत और साफ वातावरण आपके मूड को फ्रेश कर देगा। नए कपल्स के लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन साबित हो सकती है।

Advertisement

शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला एक क्लासिक विंटर डेस्टिनेशन है। जनवरी में हल्की से मध्यम बर्फबारी देखने को मिलेगी। मॉल रोड और रिज पर बर्फ का मजा उठाया जा सकता है।  इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकती है। बजट ट्रैवल के लिए अच्छा ऑप्शन रहेगा।

Uploaded image

पहलगाम, जम्मू-कश्मीर

अगर आप भीड़ से दूर शांति और नेचर का आनंद लेना चाहते हैं, तो पहलगाम बेहतरीन जगह है। जनवरी में बर्फ से ढकी घाटियां आपको काफी अच्छा महसूस कराएगी। फैमिली पिकनिक और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट स्पॉट हो सकता है। इसके अलावा कपल्स के लिए रोमांटिक माहौल रहेगा।

Advertisement

जनवरी में स्नो ट्रिप पर जाने से पहले रखें इन बातों का ख्याल

  • गर्म कपड़े, जैकेट, ग्लव्स और स्नो शूज़ जरूर साथ रखें। 
  • मौसम की जानकारी पहले चेक करें। 
  • बच्चों के साथ जा रहे हैं तो होटल और ट्रांसपोर्ट पहले से बुक करें। 
  • फिसलन से बचने के लिए सावधानी बरतें।

जनवरी का महीना बर्फबारी देखने और ठंड का मजा लेने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। चाहे आप कपल ट्रिप प्लान कर रहे हों या फैमिली वेकेशन, ये सभी जगहें आपको एक यादगार अनुभव देंगी। इस सर्दी में किसी एक डेस्टिनेशन को चुनिए और बर्फ के साथ अपनी छुट्टियों को खास बनाइए।

यह जरूर पढ़ें: Pudina Kachori Recipe: सर्दियों के नाश्ते में बनाएं गरमा-गरम पुदीना कचौड़ी, स्वाद और सेहत दोनों रहेगी बरकरार, नोट कर लें रेसिपी
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 January 2026 at 18:03 IST