अपडेटेड 7 January 2026 at 16:18 IST
सर्दियों के मौसम में शहद में पीसी हुई दालचीनी मिलाकर खाने से क्या होगा? जानिए फायदे और सेवन करने का तरीका
पिसी हुई दालचीनी को शहद के साथ मिलाकर खाने से सेहत को बड़े फायदे मिल सकते हैं। जानें कब और कैसे सेवन करें, जिससे सर्दियों में आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Honey and Cinnamon Benefits: सर्दियों में ठंड बढ़ने के बाद सेहत का थोड़ा ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में कुछ नेचुरल चीजों का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। सर्दियों में बुखार और गले में खराश जैसी मौसमी बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में नेचुरल उपचार हल्के मौसमी संक्रमणों से राहत दिला सकते हैं। दरअसल दालचीनी और शहर सबसे खास घरेलू उपायों में से एक है जिससे आप बीमार होने से बच सकते हैं।
दालचीनी और शहद के फायदे
इम्यूनिटी बूस्टर: दालचीनी और शहद दोनों में रोगाणुरोधी और सूजनरोधी गुण होते हैं। दालचीनी पाउडर और शहद एनर्जी और रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं।
गले की खराश: दालचीनी के सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी गुण गले की खराश को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
आंतों का स्वास्थ्य: दालचीनी और शहद अच्छे बैक्टीरिया के लेवल को बढ़ा सकते हैं। जब आंतें स्वस्थ नहीं होतीं, तो शरीर मौसमी संक्रमणों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है।
Advertisement
याददाश्त बढ़ाने में मददगार: दालचीनी और शहद याददाश्त बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। एक उम्र के बाद लोग बातें भूलने लगते हैं खासकर जब उम्र बढ़ती है उस टाइम।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल: दालचीनी और शहद खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
Advertisement
स्किन के लिए (For Skin): यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है, ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और मुंहासे, झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद कर सकता है।
सेवन कैसे करें?
1 चम्मच शहद में 1/2 चम्मच पिसी हुई दालचीनी मिलाकर सुबह खाली पेट लें। इसके अलावा आप इसे गर्म पानी या चाय में भी मिलाकर पी सकते हैं। ध्यान दें ये सलाह और सामग्री के बारे में जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 7 January 2026 at 16:18 IST