अपडेटेड 16 December 2024 at 20:35 IST

सुबह खाली पेट लहसुन का पानी पीने से क्या होता है?

khali pet lahsun ka pani peene ke fayde: क्या खाली पेट लहसुन का पानी पीना ठीक है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Garlic
लहसुन पानी के फायदे | Image: Freepik

khali pet lahsun ka pani peene ke fayde: लहसुन के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व (विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6, और विटामिन सी, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटैशियम) पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन के पानी के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। अगर नहीं तो, इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि खाली पेट लहसुन के पानी का सेवन करें तो इससे सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और लहसुन का पानी कैसे बनाएं। पढ़ते हैं आगे…

क्या खाली पेट लहसुन का पानी पीना ठीक है?

  • यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में लहसुन के पानी को जोड़ सकते हैं। इससे व्यक्ति को फिट रहने में भी मदद मिल सकती है।
  • यदि आप पाचन तंत्र को अच्छा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में लहसुन का पानी जोड़ सकते हैं। ये पानी कब्ज, गैस, पेट दर्द आदि से फायदा दिला सकता है। इससे मल को त्यागने में हो रही दिक्कत को दूर किया जा सकता है। 
  • अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप लहसुन के पानी का सेवन कर सकते हैं। ये संक्रमण से बचाव में भी उपयोगी है। 
  • अगर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में लहसुन के पानी को जोड़ सकते हैं।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी लहसुन का पानी आपके काम आ सकता है।

कैसे बनाएं लहसुन का पानी

आप एक गिलास पानी में लहसुन की कुछ कलियों को भिगोएं, उसके बाद अगले दिन सुबह उस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।  

ये भी पढ़ें - सर्दियों में जरूर धोएं ठंडे पानी से चेहरा, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 December 2024 at 20:35 IST