अपडेटेड 16 December 2024 at 20:07 IST
सर्दियों में जरूर धोएं ठंडे पानी से चेहरा, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Is it good to wash face with cold water? क्या ठंडे पानी से चेहरा धोना अच्छा है? क्या मुझे सर्दी में ठंडे पानी से चेहरा धोना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What are the benefits of washing with cold water? सर्दियों में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं वहीं गर्म पानी से मुंह धोना भी शुरू कर देते हैं। ऐसे में बता दें कि यदि सर्दियों में भी ठंडे पानी से चेहरा धोया जाए तो इससे व्यक्ति को कई फायदे हो सकते हैं। ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में ठंडे पानी से चेहरा धोने पर सेहत को क्या क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
क्या ठंडे पानी से चेहरा धोना अच्छा है?
- सर्दियों में ठंडे पानी से चेहरा धोने पर व्यक्ति को डार्क सर्कल्स की समस्या दूर हो सकती है। जी हां, यदि रोज सुबह उठकर ठंडा पानी से चेहरा धोया जाए तो इससे व्यक्ति की आंखों के नीते के काले घेरे राहत दिला सकते हैं।
- यदि आपका चेहरा डल है तो ऐसे में आप रोज ठंडे पानी से चेहरा धोएं। ऐसा करने से चेहरा खिला खिला और चमकदार नजर आ सकता है।
- सर्दियों में यदि ठंडे पानी से चेहरा धोया जाए तो इससे चेहरे का रूखेपन भी दूर हो सकता है। बता दें कि सर्दियों में अक्सर लोग गर्म पनी से चेहरा धोते हैं, जिसके कारण उन्हें रूखी त्वचा की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि वे ठंडे पानी से अपना चेहरा धोते हैं तो इससे ड्राईनेस से राहत मिल सकती है।
- ठंडे पानी से चेहरा धोने पर त्वचा पर ग्लो बना रह सकता है।
- ठंडे पानी से चेहरा धोने पर झुर्रियों से भी राहत मिल सकती है। इससे चेहरे की फाइन लाइंस से राहत मिल सकती है।
- सर्दियों में ठंडा पानी आइस वाटर का काम करता है। ऐसे में इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 December 2024 at 20:07 IST