अपडेटेड 27 November 2025 at 23:40 IST
Mustard Oil Massage: नहाने से पहले या बाद में सरसों का तेल कब लगाना है फायदेमंद? जानें सही तरीका
Mustard Oil massage: सर्दियों में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अब ऐसे में अगर आप ठंड में शरीर पर तेल लगाते हैं तो यह जानना बेहद जरूरी है कि नहाने से पहले तेल लगाएं या फिर बाद में। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Mustard Oil massage: सर्दियां आते ही हमारी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे में सरसों का तेल सबसे बेस्ट इलाज माना जाता है। यह न केवल त्वचा को पोषण देता है, बल्कि शरीर को गर्माहट भी देता है। आप तो जानते ही हैं कि सरसो तेल की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हमारी दादी-नानी हमें बचपन में सरसो तेल लगाया करती थी यह तेल एकमात्र केवल तेल नहीं, बल्कि चमत्कारी तेल है।
अब ऐसे में अगर आप सरसो तेल सर्दियों में लगा रहे हैं तो हम आपको इस लेख में बताएंगे कि नहाने से पहले या बाद में, कब लगाना सबसे शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
नहाने से पहले तेल लगाने के फायदे क्या हैं?
जब आप नहाने से पहले तेल लगाते हैं और उसे कुछ देर शरीर पर लगा रहने देते हैं, तो त्वचा उसे अंदर तक सोख लेती है। इससे आपकी त्वचा की डीप मॉइस्चराइजेशन होती है और रूखापन दूर होता है। नहाने के बाद त्वचा की नमी बनी रहती है।
तेल एक लेयर बना लेती है। जब आप गरम पानी से नहाते हैं, तो यह परत त्वचा के प्राकृतिक तेलों को बहने से रोकती है, जिससे त्वचा की नमी लॉक हो जाती है। वहीं तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कूलेशन अच्छा होता है और ठंड कम लगती है। यह मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है। मालिश के बाद जब आप नहाते हैं, तो पसीने और तेल के साथ त्वचा के टॉक्सिन्स भी साफ हो जाते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Mooli Ki Chutney: जायका ऐसा कि भूल न पाएं, ठंड में हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी यह 'झटपट' चटनी; तुरंत बनाएं
नहाने के बाद तेल के फायदे क्या है?
जिन लोगों की त्वचा बहुत रूखी है। वे नहाने के बाद भी मॉइस्चराइजर की जगह गुनगुने सरसों का तेल लगा सकते हैं। यह त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है। यदि आप तेल की चिकनाहट से बचना चाहते हैं, तो नहाने के बाद बहुत कम मात्रा में तेल लगाना भी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह मॉइस्चराइजर की तरह काम करेगा।
Advertisement
सरसो तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
सबसे पहले, सरसों के तेल को एक कटोरी में लेकर हल्का गुनगुना कर लें। आप चाहें तो इसमें लहसुन की 2-3 कलिया या फिर मेथी के दाने सरसो तेल में डालकर गर्म कर लें। गुनगुने तेल को अपनी हथेलियों में लें और पूरे शरीर पर लगाएं। खासकर जोड़ों, मांसपेशियों, हाथों और पैरों के तलवों पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मालिश करें। मालिश के बाद, तेल को त्वचा में कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक लगा रहने दें ताकि यह अच्छी तरह से शरीर में सोख ले।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 November 2025 at 23:40 IST