अपडेटेड 27 November 2025 at 22:04 IST

Mooli Ki Chutney: जायका ऐसा कि भूल न पाएं, ठंड में हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी यह 'झटपट' चटनी; तुरंत बनाएं

Mooli Ki Chutney: मूली की चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। आप इसे पराठे, रोटी और चावल-दाल के साथ भी खा सकते हैं। आइए हम आपको इस लेख में मूली की चटनी की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे।

Mooli Ki Chutney
Mooli Ki Chutney | Image: Instagram

Mooli Ki Chutney: सर्दी का मौसम आते ही हमारे खान-पान में गर्माहट और जायके की तलाश शुरू हो जाती है। इस दौरान भारतीय घरों में पराठे, पकौड़े और तरह-तरह की सब्ज़ियां बनने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी 'झटपट' चटनी है, जो आपके साधारण खाने को भी बेहतरीन जायके में बदल सकती है? हम अक्सर मूली को सिर्फ सलाद और पराठों तक ही सीमित रखते हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख में चटनी के स्वाद के बारे में बताएंगे कि जो एक बार इसे चख ले, वह इसके स्वाद को भूल नहीं पाता है। यह चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसके औषधीय गुण ठंड के मौसम में पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।

आइए हम आपको इस लेख में मूली की चटनी बनाने की रेसिपी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

मूली की चटनी बनाने के लिए क्या लगेगा? 

  • मूली 
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • लहसुन की कलियां
  • हरा धनिया
  • नींबू का रस
  • जीरा
  • नमक
  • सरसों का तेल

मूली की चटनी कैसे बनाएं? 

  • एक मिक्सर या ब्लेंडर लें। इसमें कद्दूकस की हुई मूली, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हरा धनिया डालें।
  • इसे हल्का दरदरा ही पीसें, ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत महीन न हो जाए। मूली का हल्का क्रंच चटनी का स्वाद बढ़ाता है।
  • पिसी हुई चटनी को एक कटोरी में निकाल लें। इसमें स्वादानुसार नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • एक छोटे पैन में सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो इस तड़के को तुरंत चटनी के ऊपर डाल दें।
  • मूली को कद्दूकस करने के बाद, हल्का सा निचोड़ लें ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए। इससे चटनी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनेगी।

ये भी पढ़ें - Taurus Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए 2026 बनेगा टर्निंग पॉइंट? जानें करियर, प्रेम, धन और व्यापार का पूरा राशिफल

ठंड में मूली की चटनी खाने के फायदे 

मूली में फाइबर और विटामिन C होता है, जो ठंड में इम्यूनिटी को बढ़ाता है। मूली पेट के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है, और चटनी के रूप में यह पाचन क्रिया को तेज करती है। 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 November 2025 at 22:04 IST